
जंगली बिल्ली के काटने से महिला की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Cat Attack: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर खासकर कैट लवर्स सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। मामला ही कुछ ऐसा है। एक जंगली बिल्ली के हमले का शिकार हुई 65 वर्षीय मातिन कुंवर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि रेबीज संक्रमण होने के बावजूद उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और झोलाछाप से उपचार कराया, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी जान चली गई। मृतका ग्राम पंचायत जलके के पनगवां गांव की निवासी थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मातिन कुंवर ग्राम पंचायत जलके के पनगवां गांव की रहने वाली थीं। करीब 20 से 25 दिन पहले वह रोजमर्रा के काम से जंगल गई थीं, जहां एक जंगली बिल्ली ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके बाएं पैर में गहरा घाव हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक और एक झोलाछाप के भरोसे इलाज कराना शुरू कर दिया।
समय बीतने के साथ महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दिलाई गई। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिनों बाद मौसम में बदलाव के दौरान, खासकर बारिश और बिजली कड़कने के समय उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें पानी और तेज रोशनी से डर लगने लगा, जो कि रेबीज संक्रमण के प्रमुख लक्षण माने जाते हैं।
जब हालत बेहद नाजुक हो गई, तब 15 अप्रैल को उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-रेबीज वैक्सीन की पहली खुराक दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। संक्रमण शरीर में फैल चुका था और इलाज का असर सीमित रह गया। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में रेबीज संक्रमण को मौत की मुख्य वजह माना है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
काटा..घसीटा.. चीखती रही 9 साल की मासूम बच्ची, कुत्तों ने नोच-नोच कर किया जख्मी, 25 टांके लगे- बाड़ी में खेल रही 9 साल की मासूम बच्ची पर 9 श्वानों ने हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे और सिर में 25 टांके लगे हैं। नगरी अस्पताल से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गय था। अब बच्ची को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
19 Apr 2026 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
