
देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)
Sex Racket: बिलासपुर में अवैध गतिविधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जहां कुछ चौराहों, स्पा सेंटरों और मोबाइल नेटवर्क के जरिए सेक्स रैकेट संचालित होने के मामले सामने आ रहे हैं। पत्रिका की टीम ने दो दिन पहले कोन्हेर गार्डन के पास सेक्स वर्करों की सौदेबाजी को लेकर स्टिंग करते हुए खबर प्रकाशित थी। इसके बाद अब शहर के व्यस्त इलाकों में भी खुलेआम सेक्स कारोबार होने की जानकारी सामने आई है, जिससे आम नागरिकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां अब छिपकर नहीं बल्कि खुले तौर पर हो रही हैं। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किया जाता है और फिर उन्हें होटल, ओयो या रिहायशी इलाकों में बुलाया जाता है। कम दरों पर सेवाएं उपलब्ध होने के कारण यह अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है।
पत्रिका ने पिछले दिनों शहर में सेक्स कारोबार को लेकर खबर प्रकाशित करने के साथ ही पुलिस को जानकारी भी दी थी। पुलिस को इस मामले की जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
रिहायशी कॉलोनियों में इस तरह की गतिविधियों से लोग खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे सुरक्षा और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। कई बार संदिग्ध गतिविधियां देर रात तक जारी रहती हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल बन रहा है।
पंकज पटेल, एएसपी के मुताबिक, सेक्स रैकेट से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई गतिविधि सामने आती है, तो मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Sex रैकेट का पर्दाफाश… आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3 महिलाएं गिरफ्तार, ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध कराकर हो रही थी अवैध कमाई- छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए दिन इस अवैध धंधे से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा करते हुए स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
19 Apr 2026 02:23 pm
Published on:
19 Apr 2026 02:19 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
