लाइफस्टाइल

Mayank Yadav : 150 की स्पीड से गेंदबाजी, स्टाइल भी दमदार! करोड़ों की संपत्ति वाला मयंक यादव कौन है?

Mayank Yadav Bowling Speed : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मयंक यादव की वापसी ने सनसनी मचाई है। आइए, इस स्टाइलिश क्रिकेटर के जीवन से जुड़ी रोचक बातों को जानते हैं।
2 min read
Apr 23, 2026
IPL 2026, Mayank Yadav Bowling Speed, Mayank Yadav ipl price, Mayank Yadav net worth 2026,
LSG के मयंक यादव की फाइल फोटो | Credit- Mayankyadav/Instagram

Mayank Yadav Bowling Speed in IPL 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के रफ्तार किंग कहे जाने वाले 23 वर्षीय मयंक यादव (दाएं हाथ के तेज गेंदबाज) ने धमाकेदार वापसी की है। एक बार फिर मयंक की तूफानी गेंदबाजी सुर्खियों में हैं। 150+ kmph की सुपरफास्ट स्पीड से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने बता दिया है कि कोई इंजरी उनकी रफ्तार कम नहीं कर सकती। ये तो आप जान गए हैं।

आइए, मयंक यादव के जीवन से जुड़ी रोचक बातों को जानते हैं-

Mayank Yadav Comeback In IPL 2026 | मयंक यादव की वापसी

टीम लखनऊ ने मयंक को धाकड़ टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतारा। मौका मिलते ही मयंक ने अपनी रफ्तार दिखाई और 150+ kmph की स्पीड से गेंदबाजी की। उनकी रफ्तार देखने के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट से लेकर फैंस तक हैरान हो गए।

हालांकि, मयंक विकेट चटकाने में सफल नहीं रहे।

मयंक यादव के शानदार प्रदर्शन और आंकड़े

  • अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन: बांग्लादेश के खिलाफ 2024 की टी20 सीरीज में 7 से कम की इकॉनमी रेट बनाए रखते हुए तीन मैचों में 4 विकेट चटकाए। सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 2 विकेट रहा।
  • IPL 2024: उन्होंने चार मैचों में 7 विकेट लिए, जिसमें बेंगलुरु के खिलाफ 14 रन देकर 3 विकेट का शानदार स्पेल शामिल था।
  • घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी 2023): उन्होंने 17 मैचों में 21.55 की औसत और 5.35 की इकॉनमी से 34 विकेट झटके थे। कर्नाटक के खिलाफ 47 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

11 करोड़ के खिलाड़ी हैं मयंक यादव

मयंक यादव काफी महंगे आईपीएल प्लेयर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। मयंक के हुनर को देखकर टीम मैनेजमेंट की ओर से पैसा बरसाने में कोई कमी नहीं की गई।

मयंक की कुल संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपए बताई जाती है।

लग्जरी लाइफस्टाइल जीता है ये खिलाड़ी

मयंक लग्जरी लाइफ जीने वाले खिलाड़ियों में से हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें बताती हैं कि ये लग्जरी वॉच, ड्रेस और फोन के शौकीन हैं। इसके अलावा इनकी हेयरस्टाइल भी स्टाइलिश है। साथ ही फंकी लुक इन पर भाता भी है।

इनकी फैशन सेंस को फैंस पसंद करते हैं। इनकी तस्वीरों पर लुक को लेकर कमेंट भी करते हैं।

मयंक यादव कहां के हैं: दिल्ली या बिहार?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मयंक यादव का जन्म 17 जून 2002 को दिल्ली में हुआ और यहीं के निवासी बताए जाते हैं। इनकी पढाई-लिखाई भी यहीं से हुई है। पर, उनके पिता मूल रूप से बिहार के सुपौल जिले के रतहो गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।