लाइफस्टाइल

न्यू मैरिड कपल्स के बीच छाया ‘मिनीमून’ ट्रेंड, जानिए यह हनीमून से कैसे है अलग?

Minimoon vs Honeymoon: हनीमून हुआ पुराना, अब न्यूली मैरिड कपल्स के बीच छाया 'मिनीमून'। जानिए क्या है ये वायरल ट्रेंड और यह हनीमून से कैसे अलग है?

2 min read
Nov 29, 2025
Minimoon vs Honeymoon (Image: Gemini)

Minimoon vs Honeymoon: इन दिनों कपल्स शादी के बाद लंबा हनीमून प्लान करने के बजाय 'मिनीमून' पर जाने लगे हैं। ये नया ट्रेंड सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। मिनीमून छोटा, आरामदायक और बिना किसी झंझट वाला गेटवे होता है, जो शादी की थकान को दूर करने और नए रिश्ते की शुरुआत को लाइट वे में सेलिब्रेट करने का स्मार्ट तरीका बन चुका है। कम समय, कम प्लानिंग और कम बजट में ज्यादा रोमांस, यही है मिनिमून का असली चार्म।

ये भी पढ़ें

Indian Bridal Trends 2025: हल्दी में फ्लोरल तो कॉकटेल में सनडाउनर वाइब, ये हैं 2025 के टॉप ब्राइडल ट्रेंड्स

क्या है मिनीमून? (What is a Minimoon Honeymoon)

मिनीमून एक शॉर्ट हनीमून होता है। यानी 3-5 दिन की ऐसी रोमांटिक ट्रिप जिसमें कपल्स दूर नहीं जाते, बल्कि आसपास की जगह पर ही जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

क्यों बढ़ रहा है मिनीमून का ट्रेंड?

मिनीमून का ट्रेंड इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि आजकल शादी के तुरंत बाद लंबी छुट्टियां लेना काफी मुश्किल होता है। ज्यादातर कपल्स को काम की वजह से ज्यादा लीव नहीं मिल पाती है। ऐसे में 3-4 दिन का छोटा, रिलैक्स्ड और रोमांटिक ट्रिप एक बहुत अच्छी चॉइस की तरह है।

मिनीमून की प्लानिंग करना भी बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा तैयारी, पैकिंग या खर्च की टेंशन नहीं रहती है। यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है जिससे कपल अपने बड़े और ड्रीम हनीमून के लिए आराम से पैसे बचा पाते हैं। कई कपल पहले एक छोटा सा मिनीमून लेकर रिलैक्स करते हैं और फिर कुछ महीनों बाद बड़ी ट्रिप प्लान करते हैं।

मिनीमून के लिए कहां जा रहे हैं कपल्स?

भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं, जहां कपल्स अपना मिनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। लग्जरी हिल-स्टेशन रिसॉर्ट्स जैसे - शिमला, मनाली लोनावाला और खंडाला के पहाड़, प्राइवेट स्पा, पूल और कैंडल-लाइट डिनर इसे और भी ज्यादा खास बना देते हैं। वहीं अगर कपल्स को सी-स्काई पसंद है तो, शांत बीच गेटवे जैसे- साउथ गोवा, अलीबाग और पुदुचेरी भीड़-भाड़ से दूर एक अच्छी जगह है, जहां कपल्स सनसेट और बीच व्यू एन्जॉय कर सकते हैं।

कपल्स हेरिटेज सिटीज को भी अपने मिनीमून के लिए प्लान कर रहे हैं, जैसे - जयपुर और उदयपुर की बुटीक पैलेस होटल रॉयल लुक के साथ ब्यूटीफुल आर्किटेक्चर और फोटोज के लिए परफेक्ट है। कुछ कपल्स बिना ट्रैवल झंझट के रिलैक्स करना पसंद करते हैं, वो स्टेकेशन का ऑप्शन चुन रहे हैं। मतलब अपने ही शहर में 5-स्टार या बुटीक होटल में कुछ दिन बिताना, क्वालिटी टाइम स्पेंड करना एक रिलैक्स्ड और मॉडर्न तरीका बन गया है।

मिनीमून, हनीमून से कैसे अलग है? (Minimoon vs Honeymoon)

मिनिमून और हनीमून दोनों ही कपल्स के लिए स्पेशल होता है। मिनिमून एक छोटा और कम दिनों वाला 2 से 5 दिन का ट्रिप होता है। इसमें ज्यादा प्लानिंग या बड़ा बजट नहीं लगता। वहीं हनीमून लंबा, डेस्टिनेशन फोकस्ड और ज्यादा दिनों का ट्रिप होता है जो अक्सर विदेश या किसी बड़े ट्रैवल प्लान के साथ बनाया जाता है। और इसमें बजट भी ज्यादा लगता है। मिनिमून छोटा और जल्दी वाला गेटवे है जबकि हनीमून बड़ा और लंबा वेकेशन है।

ये भी पढ़ें

Rafflesia Hasseltii Flower: सड़ी लाश जैसी बदबू, फिर भी इस ‘रहस्यमयी फूल’ का साइंटिस्ट ने 13 साल तक किया इंतजार! जानिए क्या है ये

Also Read
View All

अगली खबर