लाइफस्टाइल

Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में नहीं होगा मेकअप खराब, बस फॉलो करें ये 9 वॉटरप्रूफ मेकअप सीक्रेट्स

Monsoon Makeup Tips 2026: बारिश, पसीने और उमस में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है। जानिए Waterproof Primer, Foundation, Mascara और Setting Spray की मदद से लंबे समय तक टिकने वाला monsoon makeup routine।

2 min read
Jun 12, 2026
Best Humidity Proof Makeup Guide, Waterproof Makeup For Rainy Season
मानसून मे Makeup कैसे करें| image credit freepik

Monsoon Makeup Routine 2026: बारिश के मौसम में जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं उमस, पसीना और अचानक होने वाली बारिश मेकअप को जल्दी खराब कर देती है। ऐसे में अगर सही Waterproof Makeup Products और Lightweight Makeup Routine फॉलो किया जाए, तो मेकअप लंबे समय तक ताजा और प्राकृतिक दिख सकता है। जानिए मानसून में Step-by-Step Waterproof Makeup करने का सही तरीका।

मानसून में मेकअप करने का स्टेप बाय स्टेप  तरीका

स्टेप 1:
मानसून हो या कोई भी सीजन, अच्छी और हेल्दी स्किन के लिए हमेशा मेकअप से पहले अच्छी स्किन केयर जरूरी होती है। इसलिए मेकअप की शुरुआत करने से पहले CTM यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग अपने स्किन टाइप के हिसाब से करें।

स्टेप 2:
मेकअप बेस को लंबे समय तक फेस पर टिकाए रखने के साथ ही अच्छा बेस देने में प्राइमर बड़ा रोल निभाता है। इसलिए किसी भी मौसम में मेकअप से पहले स्किन केयर के बाद प्राइमर लगाएं। मानसून के दिनों में वॉटरप्रूफ प्राइमर का इस्तेमाल करें, ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

स्टेप 3:
प्राइमर लगाने के बाद, अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं या आप किसी फंक्शन में जा रही हैं, तो वॉटरप्रूफ हल्के टेक्सचर वाला फाउंडेशन चुनें। अगर आप कॉलेज या ऑफिस के लिए तैयार हो रही हैं, तो फाउंडेशन के बदले BB या CC क्रीम चुनें, जो एक अच्छा कवरेज और बेस देने के साथ ही स्किन को सांस लेने में भी मदद करे। आप चाहें तो इसके लिए टिंटेड सनस्क्रीन भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप 4:
बेस मेकअप करने के बाद, अगर आपके चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं, तो वॉटरप्रूफ कंसीलर का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बों के अलावा, नेचुरल बेस के लिए कंसीलर को BB या CC क्रीम की जगह पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्टेप 5:
अब बेस मेकअप को कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें। ऐसा करने से मेकअप लंबे समय तक फेस पर टिका रहेगा और उमस होने पर केकी (Cakey) नहीं होगा।

स्टेप 6:
अब आई मेकअप शुरू करने से पहले अपनी आइब्रो को नेचुरल डायरेक्शन में सेट रखने के लिए वॉटरप्रूफ आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करके उन्हें भरें।

स्टेप 7:
आइब्रो को शेप देने के बाद अपनी आंखों को डिफाइन करने के लिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर का इस्तेमाल करें और पलकों पर वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाएं ताकि वह फैले नहीं।

स्टेप 8:
इसके बाद लिप टिंट का इस्तेमाल करें। इसे चीक पर ब्लश की तरह लगाने के साथ ही लिप्स पर नेचुरल लुक और लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए लगाएं। आप चाहें तो एक अच्छी लिपस्टिक भी लगा सकती हैं, पर लिप टिंट ज्यादा नेचुरल लुक देता है।

स्टेप 9:
अब आखिर में, पूरे मेकअप को सेट करने के लिए एक अच्छे सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप अपनी जगह पर सेट होने के साथ ही सारी लेयर एक-दूसरे में मेल्ट होकर नेचुरल लुक देंगी।

ध्यान दें: आप फेस को डायमेंशन देने के लिए कंटूरिंग और ब्रॉन्जर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने के लिए जहां तक हो सके वॉटरप्रूफ मेकअप बेस को हल्का रखें, जिससे स्किन को सांस लेने में आराम रहे।

Published on:
12 Jun 2026 12:06 pm