लाइफस्टाइल

अगर आप भी हमेशा सुस्त और थका हुआ महसूस करते हैं, तो डायटिशियन से जानें एनर्जी के लिए क्या खाना सही

Vitamin B12 Deficiency Diet: शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी के चलते कुछ लोगों को हमेशा थकान महसूस होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे मौसम का बदलाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इससे बचने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए, आइए जानते हैं।

2 min read
May 30, 2026
How to overcome fatigue| image credit gemini

Symptoms Of Vitamin Deficiency: आजकल लोगों में एक आम समस्या तेजी से देखने को मिल रही है- लोग बिना ज्यादा काम किए ही थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस करने लगे हैं। सुबह उठते ही शरीर भारी लगना, दिनभर सुस्ती रहना और काम में मन न लगना, ये सब केवल भागदौड़ भरी जिंदगी का नतीजा नहीं हैं, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा कारण मल्टी-विटामिन की कमी भी हो सकता है। ऐसे में किन चीजों को डाइट में शामिल करने से ये सही हो सकते हैं, आइए डायटिशियन डॉ. शीतल पाराशर से जानते हैं।

ये भी पढ़ें

आ रहा है साल का सबसे गर्म हफ्ता, डायटीशियन से नौतपा में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय जानिए

खराब लाइफस्टाइल है वजह (Bad Lifestyle)

आज की जीवनशैली में लोग संतुलित आहार नहीं ले पाते। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अनियमित खानपान, धूप की कमी और शारीरिक गतिविधि का अभाव। ये सभी कारण शरीर में आवश्यक विटामिन की कमी पैदा करते हैं।

मल्टी-विटामिन की कमी के लक्षण (Symptoms of Multi-vitamin Deficiency)?

  • बार-बार थकान महसूस होना।
  • कमजोरी व चक्कर आना।
  • बालों का झड़ना।
  • हड्डियों में दर्द या कमजोरी।
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।

विटामिन्स क्यों जरूरी (Why Vitamins are Important)?

शरीर सही तरीके से काम करने के लिए कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पर निर्भर है। जैसे विटामिन B12, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि। जब इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो शरीर की ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे व्यक्ति जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस करता है।

मल्टी-विटामिन की कमी होने पर क्या करें (What to do for Deficiency)?

  1. आहार में हरी सब्जियां, फल, दालें, नट्स और बीज शामिल करें।
  2. रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें, विटामिन D के लिए।
  3. पर्याप्त पानी पिएं।
  4. डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।
  5. थकान को नजरअंदाज न करें।

बी-12 को ऐसे बढ़ाएं (How to Increase B-12)

दूध, दही, छाछ और पनीर, प्लांट-बेस्ड मिल्क (सोया या बादाम का दूध), न्यूट्रिशनल यीस्ट, फोर्टिफाइड अनाज को दूध या प्लांट मिल्क के साथ खाने से विटामिन बी-12 की दैनिक जरूरत पूरी हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श करें (Consult a Doctor)

यदि अपनी आहार (डाइट ) में इन चीजों को शामिल करने के बाद भी आप थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करके सलाह लेनी चाहिए। विटामिन की कमी के अलावा, यह किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकता है।

Published on:
30 May 2026 07:02 am
Also Read
View All