लाइफस्टाइल

Nautapa 2025: 25 मई से होगी नौतपा की शुरुआत, ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें

Nautapa 2025: 25 मई से शुरू हो रहा है नौतपा जब गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान लू, थकावट और पानी की कमी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर खानपान सही रखा जाए तो सेहत को आसानी से बचाया जा सकता है।

2 min read
May 17, 2025
Nautapa 2025

Nautapa 2025: गर्मियों का सबसे तपता दौर यानि नौतपा25 मई से शुरू हो रहा है। ये नौ दिन गर्मी के लिहाज से काफी चुनौती भरे होते हैं। तेज धूप, लू और उमस सेहत पर सीधा असर डालते हैं। ऐसे में अगर खानपान सही रखा जाए तो गर्मी का असर कम किया जा सकता है।

नौतपा के दौरान पेट से जुड़ी समस्याएं, डीहाइड्रेशन और थकान जैसी परेशानियां आम होती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे फूड्स खाएं जो शरीर को ठंडक दें, पानी की कमी न होने दें और पाचन को ठीक रखें। यहां जानिए 5 ऐसी चीजों के बारे में जो नौतपा के दौरान आपके शरीर को राहत देने में मदद करेंगी।

1. तरबूज

नौतपा में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है और तरबूज इसके लिए बेस्ट है। इसमें करीब 90% पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और ठंडक भी देता है। रोजाना एक कटोरी तरबूज खाने से शरीर तरोताजा रहता है और लू लगने का खतरा भी कम होता है।

2. छाछ

छाछ या मट्ठा पचाने में हल्का होता है और पेट को ठंडक देता है। गर्मियों में छाछ पीने से गैस, अपच और एसिडिटी की शिकायत दूर रहती है। चाहें तो इसमें थोड़ा सा भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पी सकते हैं जिससे स्वाद भी बढ़ेगा और फायदे भी।

3. खीरा

खीरे में भरपूर पानी और फाइबर होता है जो शरीर को डिटॉक्स करता है। खीरे को सलाद के तौर पर रोजाना खाने से शरीर ठंडा रहता है, स्किन भी ग्लो करती है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती। इसे नमक और नींबू के साथ भी खा सकते हैं।

4. नारियल पानी

नौतपा में शरीर से पसीने के साथ जरूरी मिनरल्स भी निकल जाते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है और एनर्जी भी बनी रहती है। दिन में एक बार नारियल पानी पीना गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर सकता है।

5. बेल का शरबत

बेल का शरबत पुराने समय से गर्मियों में पीया जाता है। ये न सिर्फ पेट को ठंडा रखता है बल्कि दस्त और पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी राहत देता है। आप बेल का गूदा निकालकर उसका ठंडा शरबत बनाकर रोजाना दोपहर के वक्त पी सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर