लाइफस्टाइल

Nita Ambani Saree Look: करोड़ों की ज्वेलरी और वो खास गुलाबी साड़ी… टीम इंडिया के सम्मान समारोह में नीता अंबानी नो चुराई लाइमलाइट

Nita Ambani Saree Look: वर्ल्ड कप विजेताओं के बीच नीता अंबानी ने अपने खास 'पिंक लुक' और गले में सजे उस अनोखे पेंडेंट से सबका ध्यान अपनी ओऱ खींचा। आखिर उसमें ऐसा क्या था जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है? जानिए उनके इस रॉयल लुक और स्टाइलिंग सीक्रेट्स के बारे में।
2 min read
Jan 06, 2026
Nita Ambani rose pink saree look, Nita Ambani latest saree style, Nita Ambani world cup event photos, Nita Ambani pink saree and pearls
Nita Ambani Rose Pink Saree Look | (फोटो सोर्स- reliancefoundation)

Nita Ambani Saree Look: ​स्टाइल और एलिगेंस की जब भी बात आती है, तो नीता अंबानी का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है। बिजनेस की दुनिया में अपना नाम जमाने वाली नीता अंबानी फैशन के मामले में भी किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय वर्ल्ड कप विजेता टीमों (पुरुष, महिला और दृष्टिबाधित महिला टीम) के सम्मान में एक शानदार कार्यक्रम रखा। इस खास शाम को और भी ज्यादा खूबसूरत नीता अंबानी के रोज पिंक साड़ी लुक ने बनाया। उनकी इस गुलाबी रंग की शिमर साड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

अबू जानी संदीप खोसला की क्रिएशन में दिखीं रॉयल

इस सम्मान समारोह के लिए नीता अंबानी ने फेमस डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला की तैयार की हुई रोज पिंक (Rose Pink) साड़ी को चुना। साड़ी का फैब्रिक बहुत प्रीमियम था, जिसके बॉर्डर पर सफेद कलर के रेशमी धागों से फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। नीता ने इसके साथ हैवी वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा था।

पर्ल और डायमंड ज्वेलरी का शानदार लुक

नीता अंबानी के लुक के साथ उनकी ज्वेलरी भी उतनी ही ज्यादा ट्रेंड में रहती है। इस पिंक साड़ी के साथ उन्होंने मल्टी-लेयर्ड पर्ल नेकलेस कैरी किया था, जिसके बीच में लगा 'सिल्वर लोटस पेंडेंट' (कमल का पेंडेंट) सबका ध्यान खींच रहा था। कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में एक कीमती डायमंड ब्रेसलेट के साथ सिल्वर वॉच ने उनके लुक को एक मॉडर्न दे रहा था।

मिकी कॉन्ट्रैक्टर का मेकअप और हेयरस्टाइल

फेमस मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने नीता अंबानी को मिनिमल मेकअप लुक दिया, जिसमें वो बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। शार्प विंग्ड आईलाइनर, पलकों पर मस्कारा और चेहरे पर लाइट पिंक ग्लो उनके फीचर्स को उभर रहा था। वहीं, ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक ने उनकी समाइल को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना दिया था। उनके बालों में सॉफ्ट कर्ल्स किए थे, जो साड़ी के साथ परफेक्ट लग रहे थे।

फैशन लवर्स के लिए इंसपिरेशन

नीता अंबानी का यह लुक उन महिलाओं के लिए इंसपिरेशन है, जो सिम्पलिसिटी और रॉयल्टी को एक साथ कैरी करना चाहती हैं। यह लुक न केवल एक सम्मान समारोह के लिए बेस्ट था, बल्कि आने वाले वेडिंग सीजन के लिए भी एक शानदार स्टाइल गाइड है।

Updated on:
06 Jan 2026 11:34 am
Published on:
06 Jan 2026 11:34 am