लाइफस्टाइल

Parineeti Chopra Weight Loss Journey: फैट से फिट तक का सफर! जानें कैसे घटाया परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो वजन

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने एक्टिंग और फिटनेस रूटीन से सबको प्रभावित करती हैं। फिल्म अमर सिंह चमकीला के दौरान परिणीति ने 15 किलो वजन बढ़या था, जिसे घटाने में उन्होंने काफी मेहनत की। आइए जानते हैं उनकी वेटलॉस जर्नी के बारे में।

2 min read
Aug 26, 2025
Parineeti Chopra Weight Loss Journey (Image Source: Parineeti Chopra Instagram)

Parineeti Chopra Weight Loss Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, शादी के दो साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है। परिणीति चोपड़ा एक फेमस स्टार हैं, चाहे वो पर्दे पर हों या पर्दे के बाहर, वो अपनी एक्टिंग और फिटनेस से सबको इंस्पायर करती हैं। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि कैसे वो इतनी फिट रहती हैं, साथ ही उन्होंने 15 किलो वजन कैसे घटाया।

ये भी पढ़ें

6-6-6 Walking Trend क्या है, दिल की बीमारी, डायबिटिज आदि से दिला सकता है निजात

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन (Parineeti Chopra Gained 15 Kg Weight)

फिल्म अमर सिंह चमकीला के दौरान परिणीति चोपड़ा ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। अमरजोत कौर के रूप में उनके अभिनय ने सबका दिल जीत लिया, लेकिन फिल्म के बाद उनका बदलाव वाकई खास रहा। परिणीति ने अपना सारा एकस्ट्रा वेट कम कर लिया और सभी लोगों को ये संदेश दिया कि कैसे फिट रहना मुमकिन है। इस आर्टिकल में हम आपको परिणीति की वेट लॉस जर्नी के बारे में विस्तार बताते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की वेट लॉस जर्नी (Weight Loss Journey On Social Media)

परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें, उनका कड़ा जिम रूटीन दिखाया गया था। कैप्शन में, उन्होंने इस किरदार के लिए अपने वजन बढ़ाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने लिखा, "मैंने पिछले साल 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाना गाया और घर जाकर जितना हो सके उतना जंक फूड खाया ताकि 'चमकीला' के लिए 15 किलो वजन बढ़ा सकूं!" टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उन्होंने कुछ साल पहले साफ-सुथरी डाइट और नियमित वर्कआउट से 28 किलो वजन कम किया था।

वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet)

परिणीति ने एक संतुलित और पौष्टिक आहार अपनाया जो उनके वर्कआउट रूटीन के साथ-साथ चलता था। उन्होंने अपनी डाइट में नेचुरल खाने की चीजें और उन्हें कितना खाना है इस बात पर ध्यान केंद्रित किया। परिणीति खाने में फलों, मेवों और बीजों के साथ ओट्स या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडे का सफेद भाग खाती थीं। इसके बाद वो दोपहर में ग्रीन स्मूदी या ताजा नारियल पानी पीती थीं। खाने में वो क्विनोआ, दाल और तली हुई सब्जियों के साथ ग्रिल्ड चिकन/मछली या पनीर लेती थीं। रात में खाने में वो प्रोटीन युक्त सूप और सलाद या ग्रिल्ड सब्जियों का हल्का भोजन करती थीं।

मार्शल आर्ट (Martial Arts)

फिटनेस योजना के एक हिस्से के रूप में, उन्होंने केरल की पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू को भी अपनाया । यह दुनिया की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट में से एक है, जिसमें सिर्फ किक और पंच ही नहीं होते हैं। कलारीपयट्टू आपके पूरे शरीर पर काम करता है। इसमें कूदना, स्ट्रेचिंग, संतुलन बनाना और यहां तक कि हथियारों से भी प्रशिक्षण शामिल है। यह ताकत बढ़ाता है, कैलोरी बर्न करता है और लचीलापन बढ़ाता है। इसके मूवमेंट तेज और तीखे होते हैं, जो सहनशक्ति और एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें

डेटिंग या जुगाड़? जानिए क्‍या है ‘Hobosexuality’ और कैसे बढ़ रहा है भारत में इसका ट्रेंड

Updated on:
26 Aug 2025 02:15 pm
Published on:
26 Aug 2025 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर