Pets Licking Their Paws: आज की इस स्टोरी में आइए PUPKITT PET CARE HOSPITAL के डॉ. अनिरुद्ध मित्तल से जानते हैं कि पालतू अपने पैरों को क्यों चाटते हैं, कौन-कौन से पालतू इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है।
Pets Licking Their Paws: हमारे पालतू हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनकी हर आदत हमें प्यारी लगती है। लेकिन अगर आपका पिल्ला या किटन लगातार अपने पैरों को चाट रहा है, तो यह सिर्फ आदत नहीं होती। यह बोरियत, तनाव या किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से भी हो सकता है। खासकर लंबे बाल वाले पालतू इस समस्या के ज्यादा शिकार होते हैं। आज की इस स्टोरी में आइए PUPKITT PET CARE HOSPITAL के डॉ. अनिरुद्ध मित्तल से जानते हैं कि पालतू अपने पैरों को क्यों चाटते हैं, कौन-कौन से पालतू इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं और इसे कैसे रोका जा सकता है।
अक्सर पालतू अपने पैरों को इसलिए चाटते हैं क्योंकि उनके पैरों में नमी, गंदगी या बालों में फंसा लार स्किन को परेशान करता है। खासकर हस्की, पोमेरेनियन, शिंजू या स्टेला जैसे लंबे बाल वाले पालतू इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं। ध्यान दें, पेट के लगातार चाटने से पैरों की स्किन लाल हो सकती है और कभी-कभी वहां छोटे जख्म या स्कैब्स भी बन जाते हैं।
यह समस्या खासकर लॉन्ग हेयर ब्रीड्स में ज्यादा देखी जाती है। लंबे बालों में नमी और लार जमा रहती है, जिससे पालतू बार-बार अपने पैरों को चाटते हैं। इसके अलावा अगर पालतू ज्यादा समय अकेले रहते हैं या उन्हें खेलने का समय कम मिलता है, तो बोरियत और अकेलापन भी इस आदत को बढ़ा सकते हैं।
अगर पालतू का ध्यान या मनोरंजन कम मिलता है, तो वे अपने पैरों को चाटकर खुद को व्यस्त करने की कोशिश करते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से पैरों में लालिमा, स्कैब्स या चोटें भी बन सकती हैं।
पैर साफ और सुखा रखें: नियमित रूप से अपने पेट के पैरों को धोकर सुखाकर रखें। इससे पैरों में नमी या गंदगी जमा नहीं होती और इरिटेशन कम होता है।
ध्यान भटकाएं: पालतू के साथ खेलें, टॉयज दें और एक्टिविटी बढ़ाएं। इससे उनका ध्यान पैरों से हटता है और बोरियत कम होती है।
एंगेजिंग टॉयज और च्यू स्टिक्स: पालतू का मन व्यस्त रखने के लिए टॉयज और च्यू स्टिक्स दें। यह पैर चाटने की आदत को रोकने में मदद करता है और खेलने का अच्छा तरीका है।
वेटरिनेरियन चेकअप: अगर पैरों में लालिमा, जख्म या स्कैब्स दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। समय पर इलाज से पालतू जल्दी स्वस्थ हो सकता है।
अगर आपका पालतू लगातार पैरों को चाट रहा है और पैरों में जख्म, लालिमा या स्कैब्स हैं, तो इसे हल्के में न लें। यह सिर्फ बोरियत नहीं, बल्कि स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। समय पर जांच और इलाज से आपका पालतू जल्दी स्वस्थ और खुश रहेगा।