लाइफस्टाइल

Space Tourism: इन 6 महिलाओं की तरह आप भी करें अंतरिक्ष की सैर, ऑनलाइन करें Apply, इतना आएगा खर्च

Space Tourism: जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blueorigin) ने 6 महिलाओं को अंतरिक्ष (Women Space Flight) में घूमा कर स्पेस टूरिज्म का रास्ता खोल दिया है। जानिए अंतरिक्ष पर्यटन क्या है और खर्च (cost of space tourism).

3 min read
Apr 15, 2025
Katy Perry सहित 6 महिलाओं ने अंतरिक्ष यात्रा की

Space Tourism: अभी तक हम सिर्फ एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में आते जाते देखें हैं। लेकिन, अब हमारी तरह आम लोग भी अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं। अभी जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blueorigin) ने 6 महिलाओं को अंतरिक्ष (Women Space Flight) में घूमा कर स्पेस टूरिज्म का रास्ता खोल दिया है। हालांकि, इसका पहला प्रयोग साल 1963 में किया जा चुका था। साथ ही अब आप पॉप गायिका केटी पेरी, पत्रकार गेल किंग सहित 6 महिलाओं की तरह स्पेस की यात्रा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सच पूछा जाए तो सुनीता विलियस्म, कल्पना चावला की तरह आप भी अंतरिक्ष में जा सकते हैं। अंतरिक्ष यात्रा क्या है, अंतरिक्ष यात्रा का खर्च कितना आएगा… हम सबकुछ नीचे जानेंगे।

ये भी पढ़ें

Sunita Williams Health: चलना-फिरना मुश्किल… जानिए सुनीता विलियम्स Fit होने के लिए क्या कर रही हैं

Space Tourism FAQs: अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी इन बातों को जानेंगे

  1. अंतरिक्ष पर्यटन क्या है?
  2. अंतरिक्ष की यात्रा के लिए क्या करना होगा?
  3. अंतरिक्षा यात्रा के टिकट की कीमत?
  4. भारत का पहला अंतरिक्ष पर्यटक कौन है?

अंतरिक्ष पर्यटन क्या है? (What Is Space Tourism)

Space Tourism Kya Hai: जिस तरह से आप सैर सपाटा करने के लिए पहाड़ पर जाते हैं या किसी स्थान पर घूमने-फिरने जाते हैं, उसी तरह से अब आप अंतरिक्ष में जा सकते हैं। अब अंतरिक्ष की सैर की जा सकती है। हालांकि, अंतरिक्ष में आप क्या करेंगे और क्या नहीं… ये सबकुछ स्पेस टूरिज्म की कंपनियां तय करेंगी। इसका उद्देश्य स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा देना है।

अब तक दो बार 'आम' लोगों ने की अंतरिक्ष यात्रा

एस्ट्रोनॉट्स तो अंतरिक्ष में शोध के लिए कई बार गए हैं। मगर, अंतरिक्ष यात्रा की बात करें तो ऐसा सिर्फ दो बार हुआ है। बताया जाता है पहली बार अंतरिक्ष यात्रा 1963 में रूसी अंतरिक्ष यात्री वेलेंटिना तेरेश्कोव ने की थी। अब साल 2025 में छह महिलाओं ने 11 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा की है।

छह महिलाओं की 11 मिनट की अंतरिक्ष यात्रा

एयर टूरिज्म कंपनी ब्लू ओरिजिन की इस अंतरिक्ष यात्रा में फेमस सिंगर केटी पेरी, पत्रकार गेल किंग, वकील अमांडा इंगुएन, नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बॉवे और फिल्म निर्माता कैरियन फ्लिन गईं थीं, जिन्होंने करीब 100 किमी की यात्रा 11 मिनट में की। जिस विमान ने ये सभी बैठी थीं वो अधिकतम 2300 मील प्रति घंटे की गति से चल रहा था।

अंतरिक्ष की यात्रा के लिए क्या करना होगा?

अंतरिक्ष की यात्रा के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बारे में मांगी जा रही पूरी जानकारी देनी है। इसके बाद स्पेस टूरिज्म कंपनी तय करेंगी कि आप जाएंगे या नहीं। इसके लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। अभी बच्चों के लिए अंतरिक्ष यात्रा नहीं खोली गई है। इसके लिए आपको खर्च भी उठाना पड़ेगा।

स्पेस टूरिज्म का खर्च (cost of space tourism)

स्पेस टूरिज्म का खर्च पूरी तरह से स्पष्ट नहीं दिया गया है। जैसे- हमने ब्लू ओरिजिन की वेबसाइट पर जांच की। वहां पर हमें ये मिला कि आपको आवेदन के साथ ही $150,000 USD जमा करने हैं। हालांकि, ये अमाउंट रिफंडेबल है। इसी तरह Virgin galactic का खर्च $450,000 USD और SpaceX- $450 USD बताया जा रहा है। बता दें, आपको बुकिंग करते समय खर्च को लेकर संबंधित कंपनी से पूरी जानकारी लेनी चाहिए। इसके बाद आप स्पेस यात्रा के लिए बुकिंग करें। इसके अलावा आपको टर्म और कंडीशन को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए।

भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री

अग हम भारत के पहले अंतरिक्ष की यात्री बात करें तो वो हैं उद्यमी और पायलट गोपी थोटाकुरा। ये पहले भारतीय हैं जो अंतरिक्ष यात्रा 19 मई 2024 को किए। जब ये यात्रा से लौटे थे तो उस वक्त भी स्पेस टूरिज्म के लेकर बहुत बातें हो रही थीं।

ऐसी मजेदार स्टोरीज के लिए आप पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन को पढ़ते रहिए।यहां आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी रोचक खबरें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें

Space suit: बुलेटप्रूफ से भी मजबूत, वजन 100 kg, एस्ट्रोनॉट की ड्रेस की खासियत है हैरान करने वाली

Also Read
View All

अगली खबर