लंबे समय तक अंतरिक्ष में बिना गुरुत्वाकर्षण वाली परिस्थिति में रहने से उन्हें शारीरिक प्रणाली, हार्माेनल व मानसिक परिवर्तन के दौर से गुजरना पड़ा है। हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने से वे फिलहाल चल नहीं सकते, उन्हें संक्रमण का खतरा है, ऐसे में उन्हें सामान्य होने के लिए कई तरह के व्यायाम, थैरेपी आदि का सहारा लेना पड़ता है, जानते हैं इन दिनों सुनीता विलियम्स और विल्मोर क्या कर रहे हैं-