
Snowfall Destination: नए साल 2026 की शुरुआत अगर ठंडी हवाओं, सफेद बर्फ और पहाड़ों की शांति के साथ करना चाहते हैं, तो यह वक्त परफेक्ट ट्रैवल प्लान बनाने का है। नए साल पर भीड़-भाड़ वाली पार्टियों से हटकर बर्फीली वादियों में घूमना न सिर्फ सुकून देता है, बल्कि यादों को भी खास बना देता है। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां सर्दियों में स्नोफॉल का जादू देखने को मिलता है। अगर आप भी 2026 की शुरुआत कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो भारत की ये 8 बर्फीली डेस्टिनेशन आपके न्यू ईयर ट्रिप को खास बना सकती हैं।
सर्दियों में सोनमर्ग किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगता। हालिया बर्फबारी के बाद पूरी घाटी सफेद चादर में लिपटी हुई है। तापमान में भारी गिरावट जरूर आई है, लेकिन यही ठंड यहां की खूबसूरती को और निखार देती है। जमी हुई झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत माहौल नए साल की शुरुआत के लिए परफेक्ट है।
गुलमर्ग को भारत का विंटर स्पोर्ट्स हब कहा जाता है। इन दिनों यहां कड़ाके की ठंड और बर्फीली बारिश के बीच पूरा इलाका बर्फ में तब्दील हो चुका है। चारों ओर जमी बर्फ, चीड़ के पेड़ और स्कीइंग का रोमांच न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही हो।
हिमाचल की यह दुर्गम लेकिन बेहद खूबसूरत घाटी सर्दियों में और भी रहस्यमयी लगती है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जनजीवन को जरूर प्रभावित किया है, लेकिन शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे एडवेंचर पसंद करने वालों को खूब आकर्षित करते हैं।
पूंछ में बर्फबारी के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है, लेकिन बर्फ से ढके घर, पहाड़ और खेत किसी पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी जगह चाहते हैं, तो पूंछ एक बेहतरीन विकल्प है।
न्यू ईयर और मनाली का कॉम्बिनेशन हमेशा हिट रहता है। सोलंग वैली और अटल टनल के आसपास बर्फबारी के बाद नजारे बेहद खूबसूरत हो जाते हैं। कैफे, बोनफायर और बर्फ में खेलते सैलानी मनाली में नया साल हमेशा खास एहसास देता है।
औली अपनी बर्फीली ढलानों और शानदार स्कीइंग ट्रैक्स के लिए मशहूर है। जनवरी की ठंड में यहां की बर्फ और भी चमकदार हो जाती है। नंदा देवी की चोटियों का नजारा और शांत माहौल न्यू ईयर ट्रिप को यादगार बना देता है।
पूर्वोत्तर भारत की यह खूबसूरत जगह सर्दियों में बर्फ से ढक जाती है। तवांग मठ, शांत सड़कें और बर्फीली वादियां यहां की पहचान हैं। ठंड जरूर ज्यादा होती है, लेकिन प्रकृति के करीब वक्त बिताने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं।
लिद्दर नदी के किनारे बसा पहलगाम सर्दियों में बेहद शांत और खूबसूरत हो जाता है। बर्फ से ढके घास के मैदान, लकड़ी के घर और धीमी रफ्तार जिंदगी नए साल की शुरुआत अगर सुकून से करनी हो, तो पहलगाम परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
सर्दियों में इन जगहों पर जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर चेक करें। गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और स्थानीय गाइड की सलाह आपके सफर को सुरक्षित और आरामदायक बना सकती है।अगर आप 2026 की शुरुआत यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन बर्फीली जगहों में से किसी एक का चुनाव जरूर करें क्योंकि नए साल का स्वागत बर्फ की ठंडक और पहाड़ों की शांति के साथ हो, तो जश्न अपने आप खास हो जाता है।