लाइफस्टाइल

PM Modi Birthday Special: खिचड़ी, लिट्टी-चोखा… ये हैं प्रधानमंत्री के पसंदीदा फूड्स, देखिए पूरी लिस्ट

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए हम जानते हैं कि पीए मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके पसंदीदा फूड की लिस्ट (PM Modi Favorite Foods List)।
2 min read
Sep 17, 2024
Narendra Modi food menu

PM Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर में जश्न का माहोल है। आज राजस्थान के अजमेर शरीफ में भी 4 हजार किलोग्राम खाना बनाया जा रहा है। इस मौके पर लंगर की व्यवस्था की गई है। आइए हम जानते हैं कि पीए मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके पसंदीदा फूड की लिस्ट (PM Modi Favorite Foods List)।

PM Modi Favorite Foods List | पीएम मोदी के पसंदीदा फूड्स की लिस्ट

आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जानेंगे कि उनको क्या-क्या खाना पसंद है। चलिए, हम नीचे देखते हैं पीएम मोदी के पसंदीदा फूड की लिस्ट-

Narendra Modi food menu | नरेंद्र मोदी के पसंदीदा भोजन

पीएम मोदी को भारतीय थाली है पसंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर सादा खाना पसंद करते हैं। वह जब भी गुजरात में अपनी मां से मिलते हैं तो उनके हाथ का बना खाना खाते हैं। अपने मां के हाथ से तवा रोटी, दाल, सब्जी और सलाद खूब खाते हैं।

पीएम मोदी का पसंदीदा फल

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फलों से भी बेहद लगाव है। उनको फल खाना बेहद पसंद है। वो हर दिन फ्रूड्स सलाद खाते हैं। इसके अलावा उनका सबसे पसंदीदा फल है आम। वो आम के सीजन में कई प्रकार के आम खाते हैं।

लिट्टी चोखा भी है पीएम मोदी को पसंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहारी फूड भी पसंद है। एक बार उन्होंने लिट्टी-चोखा खाया भी था और उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था। उनको लिट्टी-चोखा बेहद पसंद आया था।

गुजराती भोजन भी है पीएम मोदी को पसंद

पीएम मोदी गुजरात से हैं। इसलिए उनको गुजराती भोजन भी पसंद है। पीएम मोदी को ढोकला, थेपला, खंडवी आदि भी पसंद है। अक्सर पीएम मोदी के नाश्ते में इस तरह के गुजराती भोजन शामिल होते हैं।

खिचड़ी है पीएम मोदी की सबसे अधिक पसंद

अगर हम पीएम मोदी के सबसे पसंदीदा भोजन की बात करें तो उसमें खिचड़ी का नाम पहले आता है। पीएम मोदी को खिचड़ी भी बेहद पसंद है। कहा जाता है कि वह अक्सर रात में हल्का खाना ही पसंद करते हैं।

Updated on:
17 Sept 2024 12:49 pm
Published on:
17 Sept 2024 12:49 pm