
Priya Bapat Saree Styling Ideas For Summer: मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai M.B.B.S.) और सिटी ऑफ ड्रीम्स (City of Dreams) में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया बापट (Priya Bapat) ने बीते दिनों अपने करियर के शुरुआती दौर के एक डरावने अनुभव को साझा कर सुर्खियां में हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रिया बापट एक सिंगर, एंकर और एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही आए दिन सोशल मीडिया पर साड़ी से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है, तो आप एक्ट्रेस के नीचे दिए गए 5 बेहतरीन साड़ी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।
अगर आपको पारंपरिक तरीके से तैयार होना पसंद है, लेकिन गर्मी के चलते साड़ी पहनने से परहेज करती हैं, तो आप प्रिया बापट के इस साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने प्लेन साड़ी और कलरफुल पल्लू वाली हल्की साड़ी को प्लेन ब्लाउज, स्लीक बन हेयरस्टाइल और नेचुरल मेकअप के साथ कैरी किया है। उन्होंने सिर्फ कानों में इयररिंग्स और हाथ में एक अंगूठी पहनकर इसे पूरा किया है, जो गर्मी के हिसाब से ट्रेडिशनल तैयार होने के लिए परफेक्ट लुक है।
गर्मियों में हैवी साड़ी पहनना ज्यादातर महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में अगर आप एक सिंपल और सोबर साड़ी लुक क्रिएट करने के लिए आइडिया खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। प्रिया बापट ने गुलाबी रंग की प्लेन साड़ी जिस पर नीले रंग के छोटे-छोटे फूलों के प्रिंट हैं, उसे काले रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इसके साथ ही दोनों हाथों में एक-एक चूड़ी, गले में पर्ल माला और धूप से बचने के लिए चश्मा लगाकर अपना लुक पूरा किया है, जो गर्मी में बाहर जाने के लिए परफेक्ट है।
गर्मी में हल्के और कॉटन फैब्रिक वाली साड़ियां बेहद आरामदायक होने के साथ ही, सही से पहनने पर बेहद स्टाइलिश भी लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ इसी तरह का साड़ी लुक खोज रही हैं, तो आप एक्ट्रेस के इस पीले रंग की चेक वाली साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं।
अक्सर लोगों को लगता है कि पार्टी या किसी फंक्शन में हैवी लुक में तैयार होने के लिए हैवी साड़ी जरूरी होती है। लेकिन प्रिया बापट का यह साड़ी लुक बताता है कि अगर सिंपल साड़ी को सही तरीके से स्टाइल किया जाए, तो हैवी लुक क्रिएट किया जा सकता है। ऐसे में गर्मी में किसी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए आप इस साड़ी लुक से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।
अगर आपको हैवी साड़ी पहननी पसंद है, तो आप एक्ट्रेस प्रिया बापट के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर किसी भी शादी या फंक्शन में तैयार होकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।