लाइफस्टाइल

Monsoon Clothes Smell Removal Tips: मॉनसून में कपड़ों की सीलन और अलमारी की बदबू दूर करने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स 

Rainy Season Clothes Smell Removal Tips: बारिश जहां चिलचिलाती गर्मी से राहत देती है, वहीं कपड़ों से आने वाली बदबू एक बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए आप यहां बताए गए आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Jun 29, 2026
Wardrobe Smell Removal Tips, Rainy Season Laundry Tips
कपड़ों की बदबू दूर करने के टिप्स | (representative image) image credit chatgpt

Barish Me Kapdo Ki Badbu Dur Karne Ke Upay: बारिश का मौसम आते ही सबसे बड़ी परेशानी कपड़ों और अलमारी से आने वाली सीलन की बदबू बन जाती है। कई बार कपड़े अच्छी तरह सूख नहीं पाते, जिससे उनमें अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनसे छुटकारा पाने के 3 टिप्स।

साबुन और लौंग से दूर करें अलमारी की बदबू

बारिश के दिनों में अलमारी से आने वाली बदबू और कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए एक खुशबूदार साबुन लें। इसमें 10-15 लौंग थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगा दें। अब इस साबुन को एक डिब्बे में रखें और डिब्बे के ढक्कन में कुछ छोटे-छोटे छेद कर दें। इसके बाद इसे अलमारी में रख दें।

साबुन की खुशबू से अलमारी और कपड़ों में फ्रेशनेस बनी रहेगी, वहीं लौंग की तेज गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करेगी।

कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल करें सीलिंग ड्रायर

बारिश के मौसम में बदबू की सबसे बड़ी वजह कपड़ों का ठीक से न सूख पाना है। कई दिनों तक धूप नहीं निकलती, जिससे कपड़े लंबे समय तक गीले रहते हैं। खासकर शहरों में रहने वाले लोगों के पास कपड़े फैलाने के लिए ज्यादा जगह नहीं होती।

ऐसे में साधारण ड्राइंग स्टैंड की जगह छत में लगने वाला कपड़े सुखाने का हैंगर या सीलिंग ड्रायर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें एक साथ कई कपड़े आसानी से फैलाए जा सकते हैं। जरूरत के अनुसार इसे नीचे करके कपड़े डाल सकते हैं और फिर ऊपर कर सकते हैं। इससे कपड़े आराम से सूखते रहते हैं और बालकनी भी साफ-सुथरी दिखती है।

नींबू, बेकिंग सोडा और सिरके का करें इस्तेमाल

कपड़ों को धोने के बाद आखिरी बार धोने के लिए एक बाल्टी पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसके बाद कपड़ों को इस पानी से धो लें। नींबू एक नेचुरल डियोडोराइजर की तरह काम करता है, जिससे कपड़ों से बदबू नहीं आती।

इसी तरह आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कपड़ों की बदबू दूर करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा एक चम्मच सफेद सिरका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो नींबू, बेकिंग सोडा या सफेद सिरके में से किसी एक चीज को आखिरी वॉश साइकिल में डाल दें। इसके बाद कपड़ों को करीब 5 मिनट के लिए सुखा लें। इससे कपड़ों में ताजगी बनी रहेगी और सीलन की बदबू नहीं आएगी।

Published on:
29 Jun 2026 11:29 am