28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home Decor Ideas: पुराने टायर अब फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5 DIY क्रिएटिव आइडियाज से घर को दें स्टाइलिश लुक

Old Tyre DIY Ideas: आज की इस स्टोरी में हम पुराने टायर से बनने वाले गमला स्टैंड, शेल्फ और ओटोमन जैसे 5 खूबसूरत DIY आइडियाज शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी आसानी से घर पर बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Tyre Recycling Ideas In Hindi, Old Tyre Home Decor Ideas

टायर से बनने वाले 5 Decor Ideas| टायर से बनने वाले 5 Decor Ideas/ellamadecraft/creative_doc_adyasha/dreamhousecanvas/lavanyahandmades/creative_shriya and chatgpt

Purane Tyre Se Kya Banaye: अगर आपके घर में पुराने टायर पड़े हैं, तो इनसे आप थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी करके घर और गार्डन के लिए कई खूबसूरत और काम की चीजें बना सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने टायर से बनने वाले 5 आसान DIY आइडियाज के बारे में।

पुराने टायर से बनाएं गमला विथ स्टैंड

कार से निकले पुराने टायर का इस्तेमाल करके आप खूबसूरत गमला विथ स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टायर को बराबर दो हिस्सों में काट लें। अब इसे अपनी पसंद के रंग से पेंट करें। चाहें तो इस पर फूल-पत्ती का डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके बाद ड्रिल मशीन की मदद से दोनों हिस्सों के सेंटर में तीन-तीन छेद करें और नट-बोल्ट की मदद से एक हिस्से को दूसरे के ऊपर फिट कर दें। लीजिए, आपका स्टैंड वाला गमला तैयार है।

पुराने टायर से बनाएं कॉफी टेबल

बालकनी या गार्डन के लिए कॉफी टेबल खरीदने की बजाय आप इसे पुराने टायर से भी बना सकते हैं। इसके लिए एक बड़ा टायर लें और उसे अपनी पसंद के रंग से पेंट कर दें। इसके बाद रेडीमेड चार पैर खरीदकर स्क्रूड्राइवर की मदद से टायर में लगा दें। अब टायर के साइज के अनुसार एक कांच कटवाकर ऊपर रख दें। लीजिए, आपका सुंदर कॉफी टेबल तैयार है।

पुराने टायर से बनाएं स्टाइलिश ओटोमन

अगर घर के लिए बैठने का एक अलग और यूनिक ऑप्शन बनाना चाहते हैं, तो पुराने टायर से ओटोमन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए टायर के साइज की एक प्लाई काटें और उसमें चार पैर लगा दें। अब टायर को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें और प्लाई के बेस पर स्क्रूड्राइवर की मदद से फिट कर दें। इसके बाद ऊपर वाले हिस्से के लिए फिर से टायर के साइज की प्लाई काटें और उस पर स्पंज व कपड़ा लगाकर सोफे जैसी सीट तैयार करें। इसे टायर के ऊपर सेट कर दें। लीजिए, आपका स्टाइलिश ओटोमन तैयार है।

टायर से बनाएं डेकोरेटिव वॉल शेल्फ

अगर आप होम डेकोर के लिए कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं, तो पुराने टायर से वॉल शेल्फ तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक प्लाई को काटकर टायर के बीच में फिट करें। इसके बाद पूरे टायर को अपनी पसंद के रंग से रंग दें। अब इसे दीवार पर टांग दें और इस पर फूल, शोपीस या दूसरी डेकोरेटिव चीजें रखकर सजाएं।

पुराने टायर से बनाएं गार्डन का फेक कुआं

गार्डन की सजावट के लिए पुराने टायर से फेक कुआं भी बनाया जा सकता है। इसके लिए एक जैसे तीन टायरों को रंग लें और उन्हें एक के ऊपर एक रख दें। इसके बाद बीच में ऊंचाई के लिए बाल्टी जैसी कोई चीज रखें। अब दोनों किनारों पर दो डंडे लगाएं और ऊपर टिन शेड का छोटा सा टुकड़ा लगाकर कुएं की छत जैसा डिजाइन तैयार करें। आखिर में बीच वाले हिस्से में फूलों के गमले रखकर सजाएं। इससे आपका गार्डन और भी खूबसूरत नजर आएगा।