Ramadan 2026 Wishes Images, Photos and Wallpaper: इस्लामी चांद्र कैलेंडर के अनुसार चांद दिखने के बाद इस्लाम धर्म में माह-ए-रमजान की शुरुआत होती है। इस पूरे महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद कर सवाब कमाते हैं। रमजान सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि सब्र, त्याग, भाईचारे और मोहब्बत का भी पैगाम देता है। इसलिए लोग इस पाक महीने में पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के गले लगकर रमजान की मुबारकबाद देते हैं। इसके अलावा, आज के डिजिटल दौर में लोग इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्टोरी और स्टेटस लगाकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को रमजान की बधाई भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल रमजान के आगाज पर अपनों को मुबारकबाद देना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए HD Ramadan Images, Photos और Wallpapers को आसानी से डाउनलोड करके अपने सोशल मीडिया स्टेटस लगा सकते हैं।
रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए फोटो (Ramadan 2026 Wishes Photos)
चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में, खुशियों का माहौल है सारे जहान में, हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है, ऐसी बरकत छाई है रमजान में! रमजान का चांद मुबारक हो!
आपको रमजान का चांद मुबारक,इस दुआ के साथ कि अल्लाह तआला,आपकी जिंदगी की हर तमन्ना,हर खुशी और हर दुआ कुबूल करें।चांद रात मुबारक!
कभी इफ्तार का इंतजार नहीं रहता है, हर दम मन अल्लाह-अल्लाह कहता है, रमजान एक ऐसा पावन महीना है, खुदा हर किसी की दुआ कबूलता है रमजान मुबारक 2026!
चाँद की रोशनी बिखर गई है आसमान में, खुशियों का माहौल है सारे जहान में, हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है, ऐसी बरकत छाई है रमजान में। Happy Ramadan 2026!
आसमान पे नया चांद है आया,सारा आलम खुशियों से जगमगाया,हो रही है सहरी-इफ्तार की तैयारी,सज रही है दुआओं की सवारी।रमजान मुबारक 2025
रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए इमेजेस (Ramadan Wishes Images and Wishes)
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको Happy Ramadan 2026!
मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगीगम का साया कभी आप पर ना आए दुआ है हमारीआप सदा यूं ही मुस्कुराएं! रमजान 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
किसी का ईमान कभी रोशन ना होता आगोश में मुसलमान के अगर कुरान ना होता दुनिया ना समझ पाती कभी भूख और प्यास की कीमत अगर 12 महीनों मे 1 रमजान न होता! रमजान मुबारक!
फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी, अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी, पढ़ते रहिए नमाज हर दिन, हर सांस में खुशियां रम जाएगी। Happy Ramadan 2026!
रमजान का चांद देखा, रोजे की दुआ मांगी, रोशन सितारा देखा, आप की खैरियत की दुआ मांगी, रमजान मुबारक हो!
रमजान की शुभकामनाएं देने के लिए वॉलपेपर (Ramadan 2026 Wishes Wallpaper)
गुनाहों से तौबा का ये महीना है,रहमतों का खुला खजाना है,जो मांगे दिल से अपने रब से,उसके लिए हर दुआ कबूल होना है।रमजान 2026 मुबारक
सहर की रौनक, इफ्तार की मिठास,हर दिन हो खुशियों के पास,रमजान लाए बरकत अपार,आपका जीवन हो खुशहाल हर बार।रमजान मुबारक
खुशियां नसीब हों, जन्नत नसीब हों,तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो,कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का,मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।आप सभी को रमजान मुबारक !
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना,जब वो देखें बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ सेमुबारक हो रमजान कहना।Happy Ramadan 2026
चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको Happy Ramadan 2026!