Rashmika Mandanna Skincare Routine: इन दिनों रश्मिका और विजय की शादी की फोटो और वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं दुल्हन बनी रश्मिका का ग्लो भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ऐसे में अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अपने शादी वाले दिन रश्मिका जैसी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के बताए स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
Rashmika Mandanna Skincare Routine: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर अब पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी बीते 26 फरवरी को उदयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों में बने आईटीसी मोमेंटोस रिजॉर्ट में हुई। शादी की सभी रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं और तभी से कपल के नाम से बना "VIROSH" ट्रेंड में बना हुआ है। बता दें, रश्मिका ने पुष्पा, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में काम किया है, वहीं विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों से फेमस हुए हैं। इन दिनों मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक रश्मिका और विजय की शादी की फोटो और वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं दुल्हन बनी रश्मिका का ग्लो भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ऐसे में अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है और आप अपने शादी वाले दिन रश्मिका जैसी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस के बताए स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस का डेली स्किनकेयर रूटीन क्या है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Colgate India के ऑफिशियल चैनल पर "Get Ready With Me" वीडियो में रश्मिका ने अपना स्किनकेयर रूटीन शेयर किया। उन्होंने बताया कि ब्रश करने के बाद वह हल्के फेस वॉश से चेहरा धोती हैं। इसके बाद चेहरे को पोंछकर सबसे पहले मॉइस्चराइजर लगाती हैं। मॉइस्चराइजर त्वचा को नरिश और हाइड्रेट रखता है, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती। इसके बाद वह सनस्क्रीन लगाती हैं, जो उनकी रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। सूरज की किरणों से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा रश्मिका ने अपने एक इंटरव्यू में स्किनकेयर प्रोडक्ट्स दिखाते हुए बताया कि वह मॉइस्चराइजर और फेस सीरम जरूर इस्तेमाल करती हैं। ये दोनों चीजें त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाती हैं। ऐसे में अगर आप भी जल्द ब्राइड बनने वाली हैं, तो किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही मॉइस्चराइजर और सीरम लेकर रोजाना इस्तेमाल करें।
फिल्मों में काम करने की वजह से रश्मिका को आप भले ही हैवी मेकअप में देख चुके हों, लेकिन जब वह एयरपोर्ट या बाहर स्पॉट होती हैं, तो वह हमेशा नो मेकअप मेकअप लुक में ही दिखती हैं। इतना ही नहीं, अपनी शादी वाले दिन भी उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया था। ज्यादा मेकअप करने से त्वचा जल्दी बूढ़ी दिखती है और ब्रेकआउट की संभावना बढ़ती है। यही वजह है कि वह हमेशा नेचुरल लुक में ही नजर आती हैं।