लाइफस्टाइल

Stress हटाओ, Mind को रीसेट करो, अंकिता लोखंडे की तरह आजमाएं Water Healing Therapy

Water Healing Therapy: अंकिता ने खुलासा किया कि वह मानसिक सुकून और रिलैक्सेशन के लिए वॉटर हीलिंग थेरेपी का सहारा लेती हैं। उनके मुताबिक, यह थेरेपी उन्हें भीतर तक शांति देती है और तनाव को काफी हद तक कम कर देती है।

2 min read
Nov 14, 2025
Ankita Lokhande wellness routine|फोटो सोर्स –lokhandeankita/Instagram

Water Healing Therapy: पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे न सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि अपने फिटनेस और लाइफस्टाइल के लिए भी खूब चर्चित रहती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह स्ट्रेस और भारी वर्क प्रेशर को मैनेज करने के लिए वॉटर हीलिंग थेरेपी अपनाती हैं।अंकिता के मुताबिक, पानी में रहना उन्हें भीतर तक शांति देता है, दिमाग को रीसेट करता है और तनाव को कम करता है। जानिए, यह थेरेपी कैसे काम करती है और आप भी इसे अपनी दिनचर्या में कैसे शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Kareena Kapoor Beauty Secrets: करीना कपूर करती हैं ऐसा, गीले पेपर से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानिए कैसे

वॉटर हीलिंग थेरेपी से सकारात्मक ऊर्जा कैसे मिलती है?


अंकिता लोखंडे अपने पॉडकास्ट में बताती हैं कि वो सुबह सबसे पहले कांच के गिलास में पानी भरकर सूरज की रोशनी के सामने खड़ी होती हैं। इस दौरान वह पानी से अच्छी और सकारात्मक बात करती हैं। उनका विश्वास है कि पानी मन की बातों को ग्रहण करता है, इसलिए पॉजिटिव शब्द पानी में अच्छी ऊर्जा भर देते हैं और इसे पीने से शरीर में पॉजिटिविटी बढ़ती है, जबकि नेगेटिविटी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

क्या यह थेरेपी वास्तव में असर दिखाती है?


लाइफ कोच मृदुला बाली के अनुसार, जब भी तनाव अधिक महसूस हो, आप दो ग्लास पानी लें। एक ग्लास के सामने नकारात्मक बातें कहकर पानी पी लें यह आपको तुरंत उस भारी भावना का एहसास कराएगा। फिर दूसरे ग्लास के सामने सकारात्मक बातें बोलकर उसे पिएं। उनका कहना है कि कुछ ही सेकंड में आप अपने भीतर हल्की, सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। चूंकि हमारे शरीर का लगभग 78% हिस्सा पानी है, इसलिए मन की अवस्था का पानी पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। वह मानती हैं कि यदि आप ट्रॉमा, तनाव या ओवरथिंकिंग से गुजर रहे हैं, तो यह तकनीक आपकी भावनात्मक हीलिंग में सहायक बन सकती है।

ग्लोइंग और टाइट स्किन के लिए आइस क्यूब रिचुअल

अंकिता लोखंडे हर सुबह अपने चेहरे पर अलसी, मेथी, विटामिन-E, ऐलोवेरा और राइस वॉटर से बने आइस क्यूब्स लगाती हैं। उनका कहना है कि यह क्यूब्स तुरंत हाइड्रेशन, टाइटनिंग और नेचुरल ग्लो देते हैं। वे पिछले 2–3 महीनों से यह रूटीन फॉलो कर रही हैं और उन्हें अपनी स्किन में साफ फर्क दिख रहा है, चेहरा ज्यादा फ्रेश, लिफ्टेड और ग्लोइंग लगता है। अंकिता मानती हैं कि यह रूटीन भले ही साधारण हो, लेकिन रोज की कंसिस्टेंसी इसे बेहद असरदार बनाती है।

ये भी पढ़ें

Rashmika Mandanna Diet: एप्पल साइडर विनेगर और 1 लीटर पानी, एक्ट्रेस के डाइट सीक्रेट्स जो उन्हें बनाते हैं फिट और ग्लोइंग

Published on:
14 Nov 2025 03:34 pm
Also Read
View All
Rashmika Mandanna Bridal Looks: झीलों की नगरी उदयपुर में रश्मिका का रॉयल लुक कैसा होगा? इन 5 तस्वीरों से लगाएं अंदाजा

Aroma Flavor Water Bottle: Gen Z का नया क्रेज! 4,000–5,500 रुपये में मिलने वाली अरोमा-फ्लेवर पानी की बोतल, क्या सच में फायदेमंद है या सिर्फ हाइप?

Ishan Kishan Rumored Girlfriend: टीम इंडिया के ईशान पर जयपुर की लड़की का चला जादू! दादाजी ने कर दिया बड़ा खुलासा, क्या वर्ल्ड कप के बाद बजेगी शहनाई

Onion Juice Vs Rosemary Oil: बालों का झड़ना होगा बंद, जानें प्याज और रोजमेरी तेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका

Hardik Pandya Titanium Watch: पाकिस्तान के कप्तान की सैलरी से 3 गुना महंगी है हार्दिक पांड्या की ये नीली घड़ी

अगली खबर