लाइफस्टाइल

ऑयली स्कैल्प और बेजान बालों से हैं परेशान? चावल के आटे से बनाएं ये 5 DIY हेयर मास्क

Rice Flour Hair Mask: सर्दियों में बार-बार ऑयली स्कैल्प की वजह से बाल धोने से बचना चाहती हैं, तो अपने हेयर केयर रूटीन में चावल के आटे से बने ये 5 DIY हेयर मास्क शामिल कर सकती हैं। ये ऑयली स्कैल्प और चिपचिपे बालों की देखभाल में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 8:06 PM IST
Oily Scalp Hair Care Tips
Oily Scalp के लिए Hair Care Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Oily Scalp: सर्दियों में ठंड के कारण बाल धोने का मन नहीं करता। ऐसे में ऑयली स्कैल्प होने पर बाल जल्दी चिपचिपे और बेजान दिखने लगते हैं। इससे बचने के लिए लोग ड्राई शैम्पू जैसे कई हैक्स अपनाते हैं, लेकिन कुछ लोग केमिकल के कारण इसका इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं। ऐसे में बाल धोने से पहले चावल के आटे से बने DIY हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्कैल्प के चिपचिपेपन से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं ऑयली स्कैल्प से राहत पाने के लिए चावल के आटे से बने कौन-कौन से DIY हेयर मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।

मास्क 1: चावल का आटा और गुलाब जल

  • 2 चम्मच चावल का आटा लें और उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • उंगलियों के पोरों से स्कैल्प पर हल्के हाथ से लगाएं। जोर से रगड़ें नहीं।
  • 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं और फिर शैम्पू करें।

मास्क 2: चावल का आटा और एलोवेरा जेल

  • 2 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच प्लेन एलोवेरा जेल (बिना खुशबू वाला) मिलाएं।
  • स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद पानी से धोकर शैम्पू करें।

मास्क 3: चावल का आटा और दही

  • 2 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं। दही ज्यादा खट्टा न हो।
  • बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद पानी से धोएं और माइल्ड शैम्पू करें।

मास्क 4: चावल का आटा और केला

  • एक पका हुआ केला मसलकर या ब्लेंड करके बिल्कुल चिकना कर लें, ताकि गांठें न रहें।
  • इसमें 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं।
  • बालों की लंबाई पर लगाकर 15 से 20 मिनट रखें।
  • ठंडे या गुनगुने पानी से अच्छे से धोकर शैम्पू करें।

मास्क 5: चावल का आटा और शहद

  • 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच एलोवेरा जेल या पानी मिलाएं।
  • बालों की लंबाई पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद पानी से धोएं और शैम्पू करें।

ध्यान दें: मास्क लगाने के बाद स्कैल्प पर खुजली, जलन, लालिमा या दाने हों तो तुरंत बाल साफ पानी से धो लें और उसका इस्तेमाल बंद कर दें। परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी हेयर एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। हेयर केयर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हेयर एक्सपर्ट से और कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

Updated on:
24 Nov 2026, 8:06 PM IST
Published on: