लाइफस्टाइल

White Shoes Cleaning Tips: सफेद जूतों को साफ करने के लिए अपनाएं ये 2 टिप्स, और नया जैसा बनाए रखने के लिए फॉलो करें 5 तरीके

White Shoes Cleaning Tips In Hindi: अगर आपको सफेद जूते पहनना पसंद है, लेकिन समझ नहीं आता कि उन्हें हमेशा साफ, चमकदार और नया जैसा कैसे बनाए रखें, तो यहां बताए गए टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं।
2 min read
Jun 27, 2026
White Shoes Care In Rainy Season, Sneakers Ko Naya Kaise Rakhen
White Shoes साफ करने के टिप्स (representative image) image credit chatgpt

Safed Juto Ko Saaf Karne Ka Tarika: बारिश के मौसम में सफेद जूते सबसे जल्दी गंदे हो जाते हैं और उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। कीचड़, धूल और नमी की वजह से इन्हें साफ और नया बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान सफाई और देखभाल के तरीके अपनाकर आप अपने सफेद जूतों को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं।

सफेद जूतों को साफ करने का आसान तरीका (Easy Way to Clean White Shoes)

बारिश के चलते अगर आपके सफेद जूते गंदे हो गए हैं, तो उन्हें साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा, 1 बड़ा चम्मच वॉशिंग लिक्विड और 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद जूतों के फीते निकाल दें। अब तैयार किए गए मिश्रण को ब्रश की मदद से पूरे जूते पर लगाएं और धीरे-धीरे अच्छी तरह स्क्रब करें, ताकि गंदगी और दाग निकल जाएं। सफाई पूरी होने के बाद जूतों को साफ कपड़े से पोंछ लें या हल्के पानी से साफ कर लें। सूखने के लिए उन्हें छांव वाली जगह पर रखें।

सफेद जूतों को नया जैसा बनाए रखने का तरीका (Easy Way to Make White Shoes Look Like New)

अगर आपके पसंदीदा सफेद जूते गंदे हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले जूतों के फीते निकाल लें और एक छोटे कप में पानी, साबुन और थोड़ा सा सिरका डालकर उन्हें भिगो दें। इसके बाद एक बड़े बर्तन या सिंक में पानी, साबुन, बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर जूतों को 15 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि जमी हुई गंदगी ढीली हो जाए। अगर कहीं जिद्दी दाग हैं, तो उन्हें छोटे ब्रश से साफ करें। फीते भी अच्छी तरह रगड़कर धो लें। आखिर में जूतों को साफ पानी से धोकर उनके अंदर कपड़ा या पेपर टॉवल भर दें और छांव वाली जगह पर सूखने के लिए रख दें। ध्यान रखें कि जूतों को सीधे तेज धूप में न रखें।

स्नीकर्स को लंबे समय तक नया जैसा रखने के 5 आसान टिप्स (5 Easy Tips to Keep Sneakers Looking New for Longer)

  • अपने स्नीकर्स को पहनने से पहले एक अच्छा प्रोटेक्टिव स्प्रे लगाएं। इससे पानी और दाग-धब्बों से बचाव होता है और बाद में सफाई करना भी आसान हो जाता है।
  • अपने पास हमेशा स्नीकर्स वाइप्स रखें और हर बार पहनने के बाद जूतों को हल्का सा साफ कर लें। इससे डीप क्लीनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • जूतों के अंदर शू ट्री या पेपर भरकर रखें। अगर शू ट्री नहीं है, तो अखबार का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे जूतों का आकार बना रहता है और उन पर जल्दी क्रीज नहीं पड़ती।
  • अपने स्नीकर्स को कभी भी वॉशिंग मशीन में न डालें। खासकर अगर वे लेदर या सुएड के हैं, तो मशीन में धोने से वे खराब हो सकते हैं।
  • जूतों को नमी और ज्यादा ह्यूमिडिटी से बचाकर रखें। ज्यादा नमी की वजह से फंगस लग सकती है। इसलिए समय-समय पर जूतों को हल्की धूप दिखाने के बाद सूखी जगह पर स्टोर करें।

नोट- जूतों को साफ करने के बारे में इंस्ट्रक्शन टैग पर लिखा होता है। आप उस हिसाब से गरम या ठंडा पानी, सही डिटर्जेंट आदि का चयन करके साफ करें। इससे जूते की गुणवत्ता बरकरार रहती है।

Updated on:
26 Jun 2026 05:02 pm
Published on:
27 Jun 2026 09:00 am