
Sambhavna Seth Newborn Twins Vlogs : शादी के 10 साल बाद सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनीं टीवी अभिनेत्री संभावना सेठ (Sambhavna Seth) इन दिनों अपने न्यूबॉर्न ट्विन्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बच्चों की छठी पूजा दिखाई, जहां उन्होंने फैंस को बच्चों के नाम का पहला अक्षर ‘ध’ बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई यूनिक और मीनिंगफुल नाम सजेस्ट किए।
संभावना सेठ द्वारा शेयर किए गए यूट्यूब व्लॉग में बच्चों की छठी पूजा उनकी दोनों ननदों द्वारा की गई है। इसके बाद एक्ट्रेस के सबसे बड़े भांजे ने अभिनेत्री के दुपट्टे का एक कोना पकड़कर उन्हें बच्चों के कमरे में ले गया, जिसके बाद उसे शगुन मिला और फिर बच्चों की छठी पूजा पूरी हुई। इसके बाद एक्ट्रेस ने बच्चों के नाम का पहला अक्षर 'ध' रिवील कर फैंस से बच्चों के लिए मीनिंगफुल नाम सजेस्ट करने को कहा है।
हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के ठीक छठे दिन छठी पूजा (षष्ठी पूजन) किया जाता है। कुछ परिवारों में यह परंपरा छठे दिन के अलावा 11वें या 21वें दिन भी की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मुख्य रूप से बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और बुरी नजर से बचाव के लिए की जाती है। इसके साथ ही, इस दिन बच्चे की राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर भी निकाला जाता है, जिससे उसका नाम रखा जाता है।