लाइफस्टाइल

Sambhavna Seth ने शेयर की जुड़वां बच्चों की हेल्थ रिपोर्ट, बुआ और दादी ने बरसाया प्यार और दिए ढेर सारे गिफ्ट्स

Sambhavna Seth Twins Baby Update: अभिनेत्री संभावना सेठ इन दिनों अपनी जिंदगी की नई पारी का आनंद उठा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने दोनों बच्चों की हेल्थ अपडेट शेयर की है, आइए जानते हैं कि बच्चे कैसे हैं।

2 min read
Jun 16, 2026
Sambhavna Seth Kids Jaundice Checkup, Sambhavna Seth Twins Naming Ceremony
Sambhavna Seth ने बताया बच्चों का हेल्थ अपडेट | image credit youtube- Sambhavna Seth Entertainment

Sambhavna Seth Latest Vlog: लोकप्रिय व्लॉगर संभावना सेठ इन दिनों जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद पैरेंटिंग का आनंद उठा रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने इस नए सफर का व्लॉग अपने फैंस के साथ यूट्यूब पर शेयर करती हैं, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और व्लॉग्स देखने के बाद उस पर शेयर और कमेंट कर अपना प्यार भी लुटाते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का रूटीन चेकअप कराया है, आइए जानते हैं बच्चों की हेल्थ कैसी है और बच्चों को गिफ्ट में क्या क्या मिला है।

डॉक्टर ने जॉन्डिस चेकअप कराने को किया मना

आज के समय में लगभग ज्यादातर न्यू-बॉर्न बेबी में पीलिया होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए व्लॉग के अनुसार, एक्ट्रेस के दोनों बच्चों में ज्वांडिस नहीं है।

इसलिए डॉक्टर ने चेकअप कराने से मना कर दिया था। इसके लिए अभिनेत्री रोजाना सुबह 7 बजे बच्चों को सन-बाथ कराने के साथ ही पॉटी मॉनिटर भी कर रही हैं, जिससे बच्चों में ज्वांडिस का खतरा कम था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बच्चों को जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी में कौन-कौन से सिरप घर में रखने चाहिए, इसके बारे में भी डॉक्टर से पूछा है।

बुआ और दादी लाईं दोनों बच्चों के लिए ढेर सारे गिफ्ट 

अविनाश की दोनों बहनें सारिका और मनीषा और सासु मां ढेर सारे गिफ्ट लेकर आई हैं। जिसमें ड्राई फ्रूट्स में काजू, किशमिश, पिस्ता, खिलौने, दोनों बच्चों के लिए अलग-अलग जूते, बेबी बॉय के लिए पैंट-शर्ट और बेबी गर्ल के लिए फ्रॉक और पिंक रंग के कपड़ों के साथ ही ज्वेलरी में नजरिया, कंगन और माला जैसी ढेर सारी चीजें शामिल हैं।

बच्चों का 'ध' से निकाल रहे हैं नाम 

बच्चों के ज्वांडिस चेकअप से पहले अभिनेत्री ने बच्चों की छठी पूजा के व्लॉग शेयर किए हैं। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि बच्चों के नाम का पहला अक्षर 'ध' निकला है। यह बताते हुए उन्होंने अपने फैंस से बच्चों के लिए मीनिंगफुल और यूनिक नाम के सजेशन मांगे थे।

कौन हैं Sambhavna Seth

संभावना सेठ मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ ही एक लोकप्रिय डांसर भी हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो आ चुके हैं और वे कई डांस रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। एक्ट्रेस मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन और भोजपुरी सिनेमा में आइटम सॉन्ग्स और अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने 14 जुलाई 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर-डांसर अविनाश द्विवेदी से शादी की थी और अब शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं।

Published on:
16 Jun 2026 12:10 pm