4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhavna Seth Surrogacy: कई बार मिसकैरेज और आईवीएफ फेल होने का दर्द, अब सरोगेसी से पूरी हुई बच्चों की ‘विश’

Sambhavna Seth Surrogacy: अभिनेत्री संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के घर शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी है। आईवीएफ (IVF) के असफल प्रयासों के बाद कपल सरोगेसी के जरिए माता-पिता बना है, देखें इमोशनल व्लॉग।

2 min read
Google source verification
Sambhavna Seth IVF Journey

Sambhavna Seth Surrogacy: घर आए बेटा और बेटी, जुड़वा बच्चों को पहली बार गोद में लेते ही बेहद भावुक हुआ यह कपल (फोटो सोर्स: instagram-sambhavnasethofficial)

Sambhavna Seth Avinash Dwivedi : अभिनेत्री संभावना सेठ और एक्टर अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग और इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। यह कपल सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। यूट्यूब व्लॉग में संभावना मरून रंग के हॉस्पिटल गाउन में, वहीं अविनाश नीले रंग के हॉस्पिटल के कपड़े में बेहद इमोशनल दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने बताया है कि तय डेट से दो दिन पहले बच्चों का जन्म हो गया है।

जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने संभावना और अविनाश 

कपल ने पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि उनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ है, जिनमें एक बेटी और एक बेटा है। बेटी का जन्म बेटे से एक मिनट पहले हुआ है। बच्चों की गर्भनाल (Umbilical cord) संभावना ने अपने हाथों से काटी है। इसके साथ ही व्लॉग में संभावना डॉक्टर से बात करते हुए बताती हैं कि वे शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। कपल ने माता-पिता बनने के लिए कई बार आईवीएफ (IVF) भी ट्राई किया था, लेकिन मिसकैरेज होने के चलते वे सफल नहीं हो पाए थे।

बच्चों को पहली बार गोद में लेते ही रो पड़ी संभावना 

व्लॉग में डॉक्टर बेटी को हल्के पिंक रंग के कपड़े में और बेटे को हरे रंग के कपड़े में लपेटकर संभावना को देते हैं। उन्हें गोद में लेते हुए एक्ट्रेस बेहद इमोशनल हो जाती हैं और बार-बार कहती दिखती हैं कि उनकी विश पूरी हो गई और वह बेटी ही चाहती थीं। वहीं, बेटी को गोद में लेने के बाद अविनाश भावुक हो जाते हैं और बेटे को एक साथ गोद में लेने से हिचकिचाते हैं, लेकिन डॉक्टर दोनों बच्चों को एक साथ उनकी गोद में दे देते हैं, जिससे अविनाश बेहद इमोशनल हो जाते हैं।

तय समय से दो दिन पहले हुआ जन्म

व्लॉग में एक्ट्रेस पति से बात करते हुए बताती हैं कि उन्होंने डिलीवरी के लिए दो दिन बाद की तारीख फाइनल की थी, लेकिन दो दिन पहले ही डिलीवरी हो गई, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी। डिलीवरी के बाद बच्चों को NICU में रखा गया है। इसके साथ ही कपल को सेरोगेट मदर से मिलने नहीं दिया गया है।

परिवार से वीडियो कॉल पर मुलाकात

बच्चों के जन्म के बाद डॉक्टर ने कपल को एक मिनट का समय दिया था, ताकि वे परिवार वालों को वीडियो कॉल पर बच्चे दिखा सकें। इसके बाद बच्चों को NICU में भेज दिया गया। साथ ही, व्लॉग में संभावना बताती हैं कि लोगों ने उनसे कहा था कि वे सिर्फ बेटे की मां बनेंगी और बेटी उनके भाग्य में नहीं है, सिर्फ एक एस्ट्रोलॉजर को छोड़कर। इसलिए बेटी की मां बनने के बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।