लाइफस्टाइल

सर्दियों में रोटी हो जाती है कड़क और बेस्वाद? बस बदल दें रखने का तरीका, घंटों बनी रहेगी मुलायम 

Keep Roti Warm Tips: सर्दियों में रोटी जल्दी ठंडी होकर सख्त होने से परेशान हैं? अगर आप भी लंबे समय तक गर्म और नरम रोटी खाना चाहते हैं, तो ये आसान किचन टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 8:28 PM IST
Soft Roti Tips
Roti Soft रखने के लिए Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Soft Roti Tips:  सर्दियों में गर्मागर्म रोटी खाने का स्वाद बढ़ा देती है, लेकिन तवे से उतरने के कुछ ही मिनटों में अगर रोटी को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो वह ठंडी और सख्त हो जाती है। घर में सबके खाने का समय अलग होने या ऑफिस में टिफिन ले जाने पर ठंडी रोटी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो करके रोटी को काफी देर तक गर्म और नरम रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

कैसरोल को गर्म करें

रोटी रखने से पहले कैसरोल या हॉटपॉट में एक-दो मिनट गुनगुना पानी डालकर रखें, फिर पानी निकालकर पोंछ दें। इससे बर्तन अंदर से गर्म हो जाता है और सामान्य कैसरोल में रखने के मुकाबले रोटी की गर्माहट लंबे समय तक बनी रहती है।

थर्मल फ्लास्क में भी रख सकते हैं रोटी

टिफिन में ले जाने या रात की बची हुई रोटियों को लंबे समय तक गर्म रखना चाहते हैं, तो चौड़े मुंह वाली थर्मल फ्लास्क बोतल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोटी को पहले रैपिंग पेपर या एल्युमिनियम फॉइल में लपेटें, फिर बोतल में रखकर बंद कर दें।

सूती कपड़े का इस्तेमाल करें

कैसरोल या डिब्बे में सूती कपड़ा या नैपकिन बिछाएं। रोटियां उसी पर रखें और ऊपर से कपड़े को मोड़कर ढक दें। कपड़ा भाप सोखता है, इसलिए रोटी गीली नहीं होती और गर्मी भी बनी रहती है।

फॉइल और कपड़े की दोहरी परत

टिफिन के लिए रोटी को पहले एल्युमिनियम फॉइल में लपेटें, फिर ऊपर से कपड़े में बांधें। यह तरीका रोटी को कई घंटे गर्म रखने में मदद करता है।

घी लगाएं और तह करके रखें

रोटी पर हल्का घी लगाने से वह जल्दी सूखती नहीं। इसके अलावा सीधे गोल रोटी रखने के बजाय उसे तिकोना मोड़कर एक-दूसरे के ऊपर रखें, इससे गर्मी अंदर ही रहती है।

सेंकते ही न ढकें

ध्यान रखें कि बहुत गर्म रोटी को तुरंत बंद डिब्बे में न रखें। भाप जमने से रोटी चिपचिपी हो सकती है। दो-तीन सेकंड खुले में रखकर फिर कपड़े के साथ रखना बेहतर रहता है।

आटा थोड़ा नरम गूंथें

सख्त आटे की रोटी जल्दी कड़ी होती है। आटा गूंथते समय उसे थोड़ा नरम रखें और कुछ देर ढककर छोड़ दें। ऐसी रोटी देर तक मुलायम रहती है।

Updated on:
26 Nov 2026, 8:28 PM IST
Published on: