लाइफस्टाइल

Seasonal Fruit For Skin: सेहत ही नहीं, खूबसूरती का भी राज है ये मौसमी फल, जानिए कौन सा है ये सुपरफूड

Seasonal Fruit For Skin: गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती और सेहत दोनों को बेहतर बनाते हैं। जानिए ऐसे सुपरफूड्स के फायदे जो गर्मी में आपकी सेहत का रखेंगे खास ख्याल।

2 min read
May 24, 2025
Seasonal Fruit For Skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट-pinterest)

Seasonal Fruit For Skin: गर्मी का मौसम अपने साथ कई ताजगी भरे फल लेकर आता है। ये फल सिर्फ स्वाद में ही बेहतरीन नहीं होते, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ त्वचा और बालों की खूबसूरती भी बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे 5 मौसमी फलों के बारे में जो किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं।

तरबूज

    गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है तरबूज। इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और चेहरे पर चमक लाता है। तरबूज खाने से पेट भी साफ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

    आम

      गर्मी का राजा आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत में भी बादशाह है। इसमें विटामिन A, C और E भरपूर मात्रा में होते हैं। विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, जबकि विटामिन C त्वचा में कोलेजन बढ़ाता है। जिससे त्वचा टाइट और चमकदार बनती है। आम खाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और इम्युनिटी भी बढ़ती है। पके हुए आम के गूदे से फेस पैक बनाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है।

      लीची

        छोटा सा यह गुलाबी फल गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है। लीची में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह त्वचा को हेल्दी बनाती है और उम्र के असर को कम करती है। लीची खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। गर्मी में त्वचा भी निखरी, मुलायम और ताजगी से भरी रहती हैं।

        खीरा

          हालांकि खीरा को सब्जी माना जाता है, लेकिन यह गर्मी में फल की तरह खाया जाता है। इसमें पानी भरपूर होता है और कैलोरी लगभग ना के बराबर। खीरे का रस शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और स्किन को अंदर से साफ करता है। आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरे के टुकड़े आंखों पर रखे जाते हैं। इसके अलावा खीरे का फेस मास्क स्किन को ठंडक और ताजगी देता है।

          जामुन

            गर्मियों का यह गहरा बैंगनी फल ना सिर्फ स्वाद में अनोखा है, बल्कि सेहत के लिए भी कमाल का है। जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और फाइबर पाया जाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की रंगत को बेहतर बनाते हैं और मुंहासों को दूर रखने में मदद करते हैं।

            Also Read
            View All

            अगली खबर