21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fruits to Avoid Daily: रोज-रोज नहीं खाएं ये 5 फल, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Fruits to Avoid Daily: फल सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें रोज खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। जानिए किन फलों का रोजाना सेवन सेहत बिगाड़ सकता है और इन्हें कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

May 19, 2025

Fruits to Avoid Daily

Fruits to Avoid Daily

Fruits to Avoid Daily: फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं ये बात हम सभी जानते हैं। लेकिन अगर कोई चीज जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो वो फायदे की जगह नुकसान भी कर सकती है। यही बात कुछ फलों पर भी लागू होती है। दिखने में तो ये फल ताजे और हेल्दी लगते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें रोज-रोज खाने लगें तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कौन से फल रोज खाने से परहेज करना चाहिए।

1. पपीता

पपीता आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे रोज खाने लगें या ज्यादा मात्रा में खाएं तो पेट में गैस, लूज मोशन या एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Good Food For Kidney Stones: किडनी स्टोन से राहत पाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 असरदार फूड्स

2. आम

गर्मियों में आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसमें नेचुरल शुगर बहुत ज्यादा होती है। अगर आप हर दिन एक-दो आम खा रहे हैं तो इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। मोटापा बढ़ने का खतरा भी रहता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को आम खाने से पहले सोच लेना चाहिए। बच्चों को भी एक बार में आधा या एक छोटा आम ही देना सही होता है।

3. अंगूर

अंगूर दिखने में छोटे होते हैं पर इनमें मिठास भरपूर होती है। रोजाना अंगूर खाने से वजन बढ़ सकता है, दांतों में भी दिक्कत हो सकती है और पेट में गैस या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे कभी-कभार खाना ही बेहतर होगा।

4. केला

केला ताकत देने वाला फल माना जाता है। लेकिन अगर रोज दो-तीन केले खा लिए जाएं तो इससे पेट भारी हो सकता है और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। किडनी की दिक्कत वाले लोगों को केले से थोड़ा दूर रहना चाहिए।

5. लीची

लीची गर्मियों का खास फल है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। इससे छाले, जलन या स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। लीची को हमेशा ठंडे पानी या दही के साथ खाना बेहतर रहता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।