लाइफस्टाइल

Street Food of Mumbai: बना मुंबई शहर दुनिया का 5वां बेस्ट फूड सिटी, जाएं तो ये फूड जरूर ट्राई करें

Street food of Mumbai: मुंबई को टेस्ट एटलस अवॉर्ड्स 2024-25 में दुनिया की सबसे शानदार फूड सिटीज की लिस्ट में शामिल किया गया है।
3 min read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 8:52 PM IST
Street food of Mumbai
Street food of Mumbai

Street Food of Mumbai: भारत की सपनों की नगरी मुंबई, जिसे भारत का फाइनेंशियल कैपिटल भी कहा जाता है, अब दुनिया के बेहतरीन फूड सिटीज में पांचवां स्थान हासिल कर चुकी है। मुंबई को टेस्ट एथलस अवॉर्ड्स 2024-25 में दुनिया की सबसे शानदार फूड सिटीज की लिस्ट में शामिल किया गया है। जानें वहां के कुछ बेहतरीन स्ट्रीट स्टाइल फूड जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। अगर मुंबई नगरी जाएं, तो ये सारी स्ट्रीट फूड डिशेज जरूर ट्राई करें।

Street Food of Mumbai: मुंबई जाएं तो इन सारी डिशेज को ट्राई करना न भूलें

पाव भाजी (Pav Bhaji)

Every bite of Mumbai’s street food tells a story

मुंबई (Street Food of Mumbai) की पाव भाजी भारत में काफी फेमस डिश है, जिसे अब विदेशों में भी बेहद पसंद किया जाने लगा है। यह प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड, मक्खन में तली गई नरम पाव को मसालेदार भाजी के साथ सर्व किया जाता है, जिसका कॉम्बिनेशन बच्चे हो या बूढ़े, सभी को बेहद पसंद आता है।

भेलपुरी (Bhelpuri)

Mumbai's street food stalls are ready to serve up a taste of tradition

मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया या जुहू बीच हो, यह स्ट्रीट भेलपुरी काफी फेमस है, जिसे लोग घूमते-घूमते खाते हैं। इसमें चटपटी चटनी, मुरमुरे और कुछ मसालों का मिश्रण होता है, जो मुंबई की शाम को और भी यादगार बना देता है।

रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice)

Savor the taste of Mumbai

यह खाने में चटपटे और स्वादिष्ट होते हैं, जिसमें आलू की टिक्की और रगड़ा (मसालेदार व्हाइट मटर) का मिश्रण होता है। इसमें खट्टी-मीठी चटनी और कुछ चटपटी चीजें डालकर सर्व किया जाता है, जो इसे और भी लाजवाब बना देता है।

बॉम्बे बिरयानी (Bombay Biryani)

Mumbai street food

मुंबई की बॉम्बे बिरयानी अपनी बेहतरीन मसालेदार खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर है। इसे मुंबई के फाइव स्टार महंगे रेस्टोरेंट्स या लोकल ढाबों पर भी आसानी से पाया जा सकता है।

थालीपीठ (Thalipeeth)

Best street food in mumbai

अगर आप हेल्दी और कुछ पारंपरिक खाना पसंद करते हैं, तो थालीपीठ आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह महाराष्ट्र का लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे हर तरह के अनाज और मसालों से बनाया जाता है।