लाइफस्टाइल

IIT- IIM से पढ़ाई, 213,000,000,000 की संपत्ति, जानिए Ashneer Grover की लग्जरी लाइफ का राज

Ashneer Grover Lifestyle: अशनीर ग्रोवर कौन हैं? जानें उनके विवाद, परिवार, लग्जरी लाइफस्टाइल, निवेश और कुल संपत्ति के बारे में। भारत पे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की शानदार लाइफस्टाइल, लग्जीरियस कारें और परिवार संग बिताया गया समय।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2025, 12:23 PM IST
Ashneer Grover
Ashneer Grover की लग्जरी लाइफ (photo- Instagram @ashneer.grover)

Ashneer Grover Lifestyle: अशनीर ग्रोवर का नाम आज हर जगह सुर्खियों में रहता है। वे बिजनेस की दुनिया के साथ-साथ रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को होस्ट भी करते हैं। उनकी बोल्ड और सटायर वाली बातों की वजह से वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सलमान खान के साथ उनका पुराना विवाद भी लोगों की यादों में ताजा है। बिग बॉस 18 में दोनों ने एक साथ स्टेज शेयर किया था, जिससे खूब बातें हुई थीं। लेकिन अशनीर ग्रोवर सिर्फ इसी के लिए नहीं जाने जाते। वे भारत पे के सह-संस्थापक भी हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

शिक्षा और प्रोफेशनल करियर

अशनीर ग्रोवर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फाइनेंस एरिया में अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया। उनकी निवेश में गहरी समझ ने उन्हें एक सफल इन्वेस्टर बना दिया। ‘शार्क टैंक इंडिया’ में भी उन्होंने कई नए व्यवसायों में निवेश किया और छोटे व्यवसायों को तरक्की देने में मदद की।

अशनीर ग्रोवर की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अशनीर ग्रोवर की कुल संपत्ति करीब 21,300 करोड़ रुपये बताई जाती है। वे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के सबसे अमीर जज माने जाते हैं। उनकी लग्जरी कार कलेक्शन में पोर्शे, मर्सिडीज-बेंज मेबैक, और बड़ी-बड़ी एसयूवी शामिल हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक साफ नजर आती है।

फैमिली लाइफ

अशनीर ग्रोवर अपने परिवार के साथ भी खूब समय बिताना पसंद करते हैं। उनकी पत्नी माधुरी जैन भी खुद एक सफल एन्टरप्रेन्योर हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। अशनीर और माधुरी अक्सर परिवार के साथ हॉलिडे पर जाते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं। उनका परिवार उनके लिए बहुत अहमियत रखता है।

प्रेरणादायक शख्सियत

अशनीर ग्रोवर की कहानी बताती है कि सही शिक्षा, सही निवेश और परिवार का साथ मिलकर कैसे एक इंसान अपने सपनों को हकीकत बना सकता है। उनकी समझदारी और लग्जरी लाइफस्टाइल उन्हें एक प्रेरक शख्सियत बनाती है। आज लाखों लोग उन्हें एक आदर्श मानते हैं, जो बिजनेस और परिवार दोनों में सफलता की मिसाल हैं।

Updated on:
13 Sep 2025, 12:23 PM IST
Published on: