लाइफस्टाइल

Summer Workout Diet: गर्मियों में वर्कआउट डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, शरीर में नहीं हो सकती पानी की कमी

Summer Workout Diet: गर्मियों में वर्कआउट करना अच्छा होता है, लेकिन शरीर को सही पोषण देना उतना ही जरूरी है। अगर आप फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ये 6 चीजें जरूर शामिल करें।

3 min read
Mar 30, 2025
Summer Workout Diet

Summer Workout Diet: गर्मियों में वर्कआउट करना आसान नहीं होता। इस मौसम में गर्मी के कारण पसीना ज्यादा निकलता है, जिससे शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है। गर्मी में उमस भरी हवा, तेज धुप के कारण बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में अगर सही डाइट न ली जाए तो कमजोर, चक्कर आना और थकान जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं! अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर लेंगे तो शरीर हाइड्रेट रहेगा और एनर्जी भी बनी रहेगी। तो चलिए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जो आपको आपकी वर्कआउट डाइट में शामिल करनी चाहिए।

1. आडू या सतालू

आडू

    अगर आप चाहते हैं कि वर्कआउट के बाद शरीर जल्दी रिफ्रेश हो जाए तो आडू या सतालू खाना शुरू कर दीजिए। इनमें पानी की मात्रा लगभग 87% से 89% तक पाया जाता है, जिससे यह फल हमारे शरीर को हाइड्रेट रहता है। साथ ही इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। अगर आपको अपने वर्कआउट करने के दौरान किसी तरह की परेशानी में चाहिए तो इस फल को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    2. अजमोद

    अजमोद

      गर्मी के मौसम में अजमोद का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता हैं। इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है। अजमोद सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है और गर्मी में होने वाली मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। आप इसे सलाद, सूप या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।

      3. तोरी

      तोरी

        लौकी की तरह ही तोरी की सब्जी भी गर्मियों में अधिक मात्रा में खाई जाती है। इसमें 90% से ज्यादा पानी की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग तोरी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन इसे आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि इसमें पानी और पोषक तत्व अधिक मात्रा में होता है। तोरी की सब्जी खाने से शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं।

        4. सीताफल

        सीताफल

          वर्कआउट के बाद अगर जल्दी एनर्जी चाहिए तो सीताफल से बेहतर कुछ नहीं। यह शरीर को ठंडा रखता है और इसमें मौजूद नेचुरल शुगर से तुरंत ताकत मिलती है। इसे खाने से थकान कम होती है और शरीर एक्टिव महसूस करता है। सीताफल की सब्जी कई लोगों को पसंद होती है। सीताफल की तासीर भी ठंडी होती है। सीताफल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। साथ ही सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं।

          5. तरबूजा

          तरबूजा

            अगर आप वर्कआउट करने के बाद तरबूजा खाते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। गर्मी के मौसम में तरबूज हर किसी की पहली पसंद होती हैं। यह गर्मियों का एक मौसमी फल है और इसमें लगभग 91.45 फीसदी पानी होता है। तरबूज शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसके अलावा तरबूज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तरबूज वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।

            डिसक्लेमर:इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Also Read
            View All

            अगली खबर