लाइफस्टाइल

सुष्मिता सेन की बिमारी ने बढ़ाई चिंता, तनाव व स्मोकिंग से भी हो सकता है हार्ट अटैक

Stress, smoking among many other reasons for heart attack : इन दिनों हार्ट अटैक के कई केसेस सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई लोग 30-60 की उम्र के ब्रैकेट में हैं। डॉक्टर्स के अनुसार अन्य कारणों के अलावा रोजमर्रा के चैलेंजेज, वर्क-लाइफ स्ट्रेस और स्मोकिंग जैसे कई कारण भी हार्ट-अटैक की वजह बन सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 3 Mar 2023, 3:10 AM IST
smoke.jpg
दर्द-इ-दिल, दर्दे-जिगर...

Actress Sushmita Sen suffers heart attack : गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि हाल ही में वह हार्ट अटैक का शिकार हुई हैं। अपने हार्ट अटैक की खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए उन्होंने कहा की उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और अब वो बिल्कुल ठीक हैं। 47 साल की सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक होना इस बात का संकेत है की इस उम्र के आस पास के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई बार डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, नींद की कमी यहां तक की जिम में हैवी वर्कआउट (बिना हेल्थ चेकअप के ) भी हार्ट अटैक या हार्ट स्ट्रोक के कारण बन सकते हैं। इन दिनों हार्ट अटैक की समस्या युवाओं में और मिडिल एज के लोगों में बड़ी तादाद में दिखाई देती है।


Stress and smoking
: इसके अलावा वर्क प्लेस चैलेंजेज को डील करते हुए लोग स्ट्रेसड हो जाते हैं और स्ट्रेस से डील करने के लिए स्मोकिंग का सहारा ले लेते हैं। अक्सर देखा गया है की कई ऑफिसेज में कुछ कलीग्स स्ट्रेस फ्री होने के लिए लंच या कॉफी ब्रेक की बजाय स्मोक ब्रेक लेते हैं। यही कारण है की इन दिनों स्मोकिंग की लत बढ़ती दिखाई दे रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है की हार्ट अटैक के कई कारणों में स्ट्रेस और स्मोकिंग भी मुख्य कारण हैं। इससे युवाओं में हार्ट अटैक के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

Middle age at risk : अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन न्यूज़ की मानें तो स्मोकिंग हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बहुत बढ़ा देता है। वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि स्मोकिंग करने वालों को 40 से 60 साल की उम्र के बीच में हार्ट अटैक या स्ट्रोक होने की संभावना ज़्यादा थीं। उन लोगों को बिना किसी पूर्व संकेत या सिम्प्टम के हृदय रोग था - जो कभी-कभी घातक परिणामों के साथ था। यही वजह है की समय रहते लोग अपनी लाइफस्टाइल को नयी दिशा दें जिससे बाद में इस तरह की बीमारी का सामना ना करना पड़े।


Actors who quit smoking
: स्ट्रेस और स्मोकिंग दोनों का मुकाबला करने के लिए सब से जरूरी चीज है इच्छा शक्ति। एक बार आपने मन बना लिया तो आप स्ट्रेस और स्मोकिंग दोनों को गुड़ बाय कह सकते हैं। गौरतलब है कि एक्टर सैफ अली खान को भी 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद सैफ ने स्मोकिंग से परहेज कर लिया। इसी तरह ऋतिक रोशन ने हेल्थ इशूज के चलते स्मोकिंग को टाटा कह दिया। दूसरी तरफ एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने बेटे के कहने पर और कोंकणा सेन ने अपने बेटे के पैदा होने पर स्मोकिंग हैबिट से विदा ले ली।

Lifestyle changes : आप भी अपने लिए और अपने अपनों के लिए स्ट्रेस और स्मोकिंग दोनों से परहेज़ कर सकते हैं। अगर स्ट्रेस और स्मोकिंग करना आपकी आदत है तो कुछ ऐसी लाइफस्टाइल चेंजेज अपनाएं जो इन्हे रेप्लस कर सकती हैं , जैसे- परिवार, बच्चों या पेट् के साथ समय बिताना, मोबाइल पर गेम खेलना, जिम या स्विमिंग क्लास ज्वाइन करना और सब से जरूरी अपना रेगुलर चेकअप करवाना जिससे आपको अपना हेल्थ इम्प्रूवमेंट ग्राफ दिखाई दे सके।

यह भी पढ़ें : डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है यह फल, और भी हैं फायदे

Updated on:
3 Mar 2023, 3:10 AM IST
Published on: