
केला एक फायदे अनेक...
Banana and welless : आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ आपको और कुछ खाने को मिले न मिले केला जरूर मिलेगा। सब से आसानी से मिल जाने वाला यह फल इतनी ही आसानी से कई रोग मिटाने में रामबाण है। डायबिटीज, एनीमिया, एसटीडी, स्ट्रेस, डिप्रेशन - फिजिकल हेल्थ प्रॉब्लम हो या मेन्टल हेल्थ एक केला कई मर्ज की दवा साबित हुआ है। सुबह नाश्ते में खाया जाए या दोपहर में लंच के बाद केला हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस सिर्फ छिल कर खा लें या इसका रायता, केक, स्मूदी, ब्रेड, शेक, कस्टर्ड बना लें। हर हाल में यह टेस्टी लगता है। स्नैक्स में केले के चिप्स भी बहुत पॉपुलर हैं। आइए जानते है इतने पॉपुलर फ्रूट के गुण क्या क्या है :
एनीमिया : अक्सर हमने सुना है कि केला सेहत के लिए उपयोगी है। ऐसा माना जाता है केला आयरन रिच होता है इसलिए यह ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और जिन लोगों को एनीमिया है उन्हें इससे बहुत फायदा मिलता है।
डायरिया : केला डायरिया कंट्रोल करने के लिए सबसे नेचुरल रेमेडी है। इसमें आयरन के साथ - साथ फाइबर और पोटैशियम भी हैं जो डायरिया से निजात पाने में मददगार है। एक या दो केले खाने से डायरिया कंट्रोल में आ सकता है। इसके लिए केले को दही के साथ मिक्स करके भी लिया जाता है।
तेज़ दिमाग : माइंड को एक्टिव रखने के लिए यह फल कारगर है। इसमें पोटैशियम की मात्रा हाइ होने से यह दिमाग को अलर्ट और एक्टिव रखता है। यही कारण है की बच्चों को अकसर, खासकर एग्जाम के दिनों में, केला खाने को कहा जाता है।
डिप्रेशन : जब कोई माइल्ड डिप्रेशन से गुजर रहा है तो उसे केला खाने को कहा जाता है यह इसलिए है क्यूंकि केले में सेरोटोनिन नामक प्रोटीन होता है जो खुशी और रेस्ट की भावनाओं को बढ़ाता है। नटिनॉल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के एक स्टडी के अनुसार केले के गूदे में एंटी-एंग्जायटी, एंटीडिप्रेसेंट प्रभाव होता है और साथ ही इसमें जो एंटीऑक्सीडेंट हैं वो याददाश्त को मजबूत करता है।
वेट लॉस : केले में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो डाइजेशन और वेट लॉस में मदद करते हैं।
एसिडिटी : पेट में जलन है, केला खाइये। अल्सर हो या एसिडिटी, माना जाता है की रेगुलर केला खाने से पेट का एसिड बेअसर हो जाता है। जो लोग हमेशा भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी जीते हैं और जिनका खाना खाने का कोई निर्धारित समय नहीं होता उन्हें नास्ते में केला जरूर खा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें : बालों के झड़ने से हैं परेशान? लगाएं ये तेल, रूक जाएगा हेयर फॉल, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नुस्खा
Published on:
2 Mar 2023, 1:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.