लाइफस्टाइल

Tanya Mittal Dubai Trip Secret: बिग बॉस के घर में तान्य का नया खुलासा, मिठाई खाने दुबई चली गई थी, जानिए उस स्वीट के बारे में

Tanya Mittal Dubai Trip Secret: बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल ने किया एक ऐसा खुलासा, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि वे सिर्फ एक खास मिठाई 'बकलावा ' का स्वाद चखने के लिए इंडिया से दुबई तक का सफर कर चुकी हैं।
2 min read
Sep 16, 2025
tanya mittal dubai baklava, tanya mittal bigg boss 19,Tanya Mittal Dubai ,
Tanya Mittal Bigg Boss secret|फोटो सोर्स – tanyamittalofficial

Tanya Mittal Dubai Trip Secret: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों सिर्फ झगड़ों और स्ट्रैटजीज की वजह से ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स की पर्सनल कहानियों के लिए भी चर्चा में है। ऐसा ही कुछ तान्या मित्तल ने अपनी जिंदगी के एक दिलचस्प राज़ खोला, जिसे फैंस को हैरानी भी हुई और एंटरटेनमेंट भी मिला। दरअसल, उन्होंने बताया कि वे सिर्फ एक खास मिठाई 'बकलावा 'का स्वाद चखने के लिए इंडिया से दुबई तक का सफर कर चुकी हैं। यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। आइए जानते हैं तान्या ने ऐसा क्या कहा, जिससे उनका बकलावा वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया और बिग शो में चर्चा का विषय बन गया।

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच बताया तान्या ने। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि एक बार उन्होंने दोस्तों के साथ सोचा, “चलो बकलावा खाने दुबई चलते हैं।” मोरेना से दिल्ली कार से पहुंचे, फ्लाइट ली और दुबई में असली तुर्किश-स्टाइल बकलावा खाया। इतना ही नहीं, एक घंटे बाद ही वापस दिल्ली लौट आए। यह सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए।

तान्या ने बताया बकलावा वाला किस्सा

शो में गौरव खन्ना ने मजाकिया अंदाज में तान्या से पूछा कि क्या यह सच है कि वे सिर्फ एक स्वीट डिश के लिए दुबई तक का सफर करती हैं? तान्या ने मुस्कुराते हुए कहा,“असल में यह कहानी पूरी तरह से वैसी नहीं है जैसी वायरल हुई थी। मैं अपने व्लॉग्स में हर चीज रिकॉर्ड करती हूं। एक बार मीठा खाने का मन हुआ, खासकर बकलावा का। तो मैंने कहा– चलो दुबई चलते हैं। फिर मोरेना से दिल्ली कार से गए, वहां से फ्लाइट पकड़ी और दुबई जाकर बकलावा खाया। एक घंटे बाद ही वापस दिल्ली लौट आए। ये सब मेरे व्लॉग्स में है और ऐसा कई बार हुआ है।”

तान्या मित्तल का फेवरेट है बकलावा (Tanya Mittal Favorite Dish Baklava)

तान्या मित्तल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें बकलावा इतनी पसंद है कि वो कभी भी सिर्फ इसे खाने के लिए 2 घंटे की फ्लाइट लेकर इंडिया से दुबई पहुंच जाती हैं। वहां जाकर वे ऑथेंटिक बकलावा का स्वाद लेती हैं। उनका मानना है कि इसका असली स्वाद वहीं मिलता है, जहां तुर्की-स्टाइल रेसिपी को पारंपरिक तरीके से फॉलो किया जाता है।

बकलावा क्यों है इतना स्पेशल?

बकलावा (Baklava) तुर्की और मिडिल ईस्ट की सबसे लोकप्रिय स्वीट डिश मानी जाती है। इसमें बेहद पतली पेस्ट्री शीट्स (Phyllo Sheets) परत-दर-परत लगाई जाती हैं, जिनके बीच ड्राई फ्रूट्स की रिच फिलिंग होती है। ऊपर से डाला जाता है शहद और शुगर सिरप, जो हर बाइट को रसदार और कुरकुरा बनाता है। बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे हेल्दी नट्स के कारण यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि रिच भी लगती है।

Updated on:
16 Sept 2025 12:09 pm
Published on:
16 Sept 2025 12:09 pm