लाइफस्टाइल

Teej लुक में चार चांद लगाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप टिप्स फॉलो कर हों तैयार

Hariyali Teej Makeup Look: तीज 2026 पर अगर आप घर पर ही ट्रेडिशनल लुक में तैयार होने की सोच रही हैं, तो यहां बताए गए स्टेप-बाय-स्टेप ट्रेडिशनल मेकअप लुक को फॉलो करके आसानी से तैयार हो सकती हैं।
2 min read
Aug 14, 2026
Teej Makeup Tips, Teej Traditional Makeup
Teej 2026 के लिए Step by step Makeup Look/ image credit youtube/PriyaDeep/ swatibhambra

Teej Makeup Look: तीज के दिन महिलाएं हरी साड़ी पहनने के साथ ही सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज की तृतीया तिथि 14 अगस्त को शाम 6:46 मिनट से शुरू होकर 15 अगस्त को शाम 5:28 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को ही मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इस तीज पर ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो यहां बताए गए स्टेप-बाय-स्टेप को फॉलो करके तैयार हो सकती हैं।

स्टेप 1: स्किन केयर करें

अच्छे मेकअप की शुरुआत अच्छे स्किन केयर से होती है, इसलिए मेकअप की शुरुआत करने से पहले CTM यानी क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें।

स्टेप 2: प्राइमर लगाएं

बेस मेकअप को लंबे समय तक स्किन पर टिकाए रखने के साथ ही फाइन लाइन्स और पोर्स को ब्लर करने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्राइमर लगाएं।

स्टेप 3: कलर करेक्शन करें

अगर चेहरे पर काफी ज्यादा दाग-धब्बे हैं, तो इन्हें कलर करेक्ट करने के बाद पाउडर से सेट करें, जिससे यह बेस मेकअप के साथ मिक्स न हों।

स्टेप 4: बेस मेकअप करें

कलर करेक्शन के बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लें और ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसके बाद आंखों के नीचे और फोरहेड पर थोड़ा सा कंसीलर लगाकर फेस को हाइलाइट करने के लिए ब्लेंड करें। इसके बाद पाउडर से सेट करें, जिससे बेस मेकअप क्रीज न हो।

स्टेप 5: डायमेंशन दें

बेस मेकअप करने के बाद अब फेस को डायमेंशन देने के लिए कंटूरिंग और ब्रोंजिंग करें। इसके बाद फेस शेप के अनुसार ब्लश लगाएं।

स्टेप 6: आई मेकअप करें

अब अपनी साड़ी से मैचिंग आईशैडो लगाने के बाद आईलाइनर, मस्कारा, फेक आईलैशेज और इनर कॉर्नर पर हाइलाइटर लगाकर आई मेकअप कंप्लीट करें। आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं।

स्टेप 7: लिपस्टिक लगाएं

अब अपने मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लिपस्टिक लगाएं।

स्टेप 8: मेकअप सेट करें

अब मेकअप को सेट करने के साथ ही लंबे समय तक चेहरे पर टिकाए रखने के लिए सेटिंग स्प्रे से सेट करें। इसके साथ ही चेहरे के हाई-पॉइंट्स पर हाइलाइटर लगाएं।

Updated on:
14 Aug 2026 11:45 am
Published on:
14 Aug 2026 11:45 am
Also Read
View All
Teej पर हरी साड़ी में दिखना है स्टाइलिश? तो अनुष्का शर्मा से नीता अंबानी तक इन 4 सेलिब्रिटीज के लुक से लें इंस्पिरेशन

9 राज्यों से होकर गुजरती है ये ट्रेन, सफर में कहीं बैकवॉटर, कहीं रेगिस्तान, तो कहीं पहाड़ों के दिखते हैं खूबसूरत नजारे

Cleaning Tips: टीवी स्क्रीन को बेबी वाइप्स, वेट वाइप्स और क्लीनिंग लिक्विड से न करें साफ, खराब हो सकती है कोटिंग

तीज पर हर साल फूल-पत्ती वाली मेहंदी लगाकर हो गई हैं बोर? तो इस बार रचाएं पोर्ट्रेट और Trendy Mehndi Designs

15 अगस्त सेलिब्रेशन के लिए बनाएं ट्राई कलर मीठे, नमकीन और ड्रिंक्स, देखकर हर कोई करेगा तारीफ