लाइफस्टाइल

Toilet Seat Cleaning Tips: टॉयलेट सीट का पीलापन नहीं हो रहा साफ? ये 3 घरेलू तरीके आ सकते हैं काम

How To Clean Toilet Seat: टॉयलेट सीट को आसानी से कैसे साफ करें और उससे आने वाली बदबू को कैसे कम करें। आइए जानते हैं आज की इस स्टोरी में।
2 min read
Jul 12, 2026
Toilet Seat Cleaning Hacks, Bathroom Cleaning Tips
टॉयलेट सीट Cleaning Tips (representative image) image credit chatgpt and youtube /@tastekateer

Toilet Cleaning Tips: टॉयलेट सीट साफ करने के बाद भी अगर उसमें से बदबू आ रही है या सीट पर काले और पीले निशान पड़ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे साफ करें, तो आप यहां बताए गए टिप्स अपनाकर टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं टॉयलेट सीट साफ करने के कुछ आसान हैक्स और जरूरी बातें, जिन्हें अपनाकर आप अपने टॉयलेट को रोज साफ और बदबू से दूर रख सकते हैं।

टॉयलेट टैंक में रखें क्लीनिंग मिक्स

टॉयलेट सीट को साफ रखने के लिए एक खाली बोतल में टॉयलेट क्लीनर, बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर क्लीनिंग लिक्विड तैयार करें। इसके बाद बोतल के ढक्कन को हल्का ढीला रखें या उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। अब इसे फ्लश टैंक के अंदर रख दें। हर बार फ्लश करने पर इसकी थोड़ी मात्रा पानी के साथ मिलती रहेगी, जिससे टॉयलेट को साफ रखने और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहें, तो इस तरह के क्लीनर बाजार से भी आसानी से खरीद सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू से करें सफाई

टॉयलेट पर मौजूद पीले या काले दागों को साफ करने के लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को स्पंज की मदद से टॉयलेट सीट पर लगा दें। करीब 10 मिनट बाद टॉयलेट ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे जमे हुए दाग पहले की तुलना में काफी हद तक कम हो जाएंगे।

टॉयलेट बेस की भी करें सफाई

ज्यादातर लोग टॉयलेट सीट की तो सफाई करते हैं, लेकिन नीचे के हिस्से की सफाई करना नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इसे भी सीट की तरह साफ करना जरूरी होता है। इसलिए सफाई के दौरान टॉयलेट के बेस पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर ब्रश या स्पंज की मदद से अच्छी तरह स्क्रब करके साफ करें। इससे गंदगी और दाग हटाने में मदद मिल सकती है।

टॉयलेट साफ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • सप्ताह में कम से कम एक बार टॉयलेट की अच्छी तरह सफाई करें।
  • फ्लश टैंक और टॉयलेट सीट, दोनों की नियमित सफाई करें।
  • दस्ताने पहनकर सफाई करें।
  • बाथरूम में हवा आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था रखें, ताकि नमी, सीलन और बदबू कम हो सके।
Updated on:
12 Jul 2026 10:54 am
Published on:
12 Jul 2026 10:51 am
Also Read
View All
Clothes Stain Removal Tips: बच्चों के कपड़ों पर लगे दूध, चॉकलेट, दाल या सब्जी के दाग से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान तरीके 

Aamir Khan: हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे आमिर खान और गौरी स्प्राट? जानिए सिडनी, मेलबर्न की 5 खूबसूरत जगह के बारे में 

Plant Care Tips:  इंडोर प्लांट लगाने की कर रहे हैं तैयारी? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, लंबे समय तक पौधे रहेंगे हरे-भरे

बॉलीवुड पावर कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख से सीखें रिश्ते को सफल बनाने के 5 टिप्स

Deepika Padukone ने शेयर की तीसरे ट्राइमेस्टर की अपडेट, जानें प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों में क्या-क्या होता है