लाइफस्टाइल

LIT, GOAT, FOMO जैसे Gen Z के 10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले स्लैंग वर्ड्स और उनका मतलब 

Gen Z Slang Meaning In Hindi: Gen Z के स्लैंग वर्ड्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं Gen Z के 10 फेमस स्लैंग वर्ड्स, जिनका इस्तेमाल जेन जी करते है।
2 min read
Jul 24, 2026
Gen Z Slang Words In Hindi, Gen Z Latest Slang Words
Gen Z Slang Words (representative image) image credit chatgpt

Gen Z Viral Slang Meaning: आजकल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर Gen Z से जुड़े वीडियो, रील्स और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो और पोस्ट में कई ऐसे अंग्रेजी स्लैंग वर्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिनका मतलब हर किसी को समझ में नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी इन वायरल शब्दों का मतलब जानना चाहते हैं, तो यहां Gen Z के 10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले स्लैंग वर्ड्स का आसान मतलब जान सकते हैं।

LIT का मतलब

अगर किसी चीज को बहुत शानदार, मजेदार या जबरदस्त बताना हो, तो Gen Z LIT शब्द का इस्तेमाल करते है। जैसे अगर कोई पार्टी बहुत मजेदार थी, तो कहा जा सकता है, "The Party Was Lit", यानी पार्टी बहुत शानदार थी।

Savage का मतलब

Savage उस इंसान या बात के लिए कहा जाता है जो बिना डरे, बेबाक और सीधा जवाब दे। अगर किसी ने किसी बात का बहुत जोरदार और टू-द-पॉइंट जवाब दिया हो, तो उसके लिए Savage शब्द इस्तेमाल किया जाता है।

Flex का मतलब

Flex का मतलब अपनी चीजों, पैसे, स्टाइल या उपलब्धियों का दिखावा करना होता है। जैसे कोई अपनी नई कार, महंगा फोन या लग्जरी लाइफ बार-बार सोशल मीडिया पर दिखाए, तो उसे Flex करना कहा जाता है।

GOAT का मतलब

GOAT का पूरा मतलब Greatest Of All Time होता है। इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसे अपने काम या क्षेत्र में सबसे बेहतरीन माना जाता है। जैसे किसी महान खिलाड़ी को GOAT कहा जाता है।

Mood का मतलब

जेन जी Mood शब्द का इस्तेमाल ऐसी चीज, माहौल या स्थिति के लिए करते है, जो बहुत पसंद आए या जिससे मन खुश हो जाए।

Spill the Tea का मतलब

Spill the Tea का मतलब पूरी बात या गॉसिप बताना होता है। अगर कोई दोस्त कहे कि उसके पास कोई नई खबर है, तो उससे कहा जा सकता है, "Spill the Tea", यानी पूरी बात बताओ।

Vibing का मतलब

Vibing का मतलब किसी गाने, माहौल या लोगों के साथ पूरी तरह घुल-मिलकर उसका आनंद लेना होता है। अगर कोई कहे "We are just vibing", तो इसका मतलब है कि वे बस माहौल का मजा ले रहे हैं।

FOMO का मतलब

FOMO का पूरा मतलब Fear Of Missing Out होता है। यानी जब आपको लगे कि बाकी लोग किसी मजेदार चीज का आनंद ले रहे हैं और आप उसे मिस कर रहे हैं।

Fire का मतलब

अगर कोई फिल्म, गाना, फोटो या कोई दूसरी चीज बहुत शानदार हो, तो उसे Fire कहा जाता है। यह शब्द सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है।

Hype का मतलब

जब किसी चीज को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह या एक्साइटमेंट हो, तो उसे Hype कहा जाता है। जैसे किसी नई फिल्म, कॉन्सर्ट या मोबाइल लॉन्च से पहले लोगों में काफी Hype देखने को मिलती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। स्लैंग वर्ड्स का मतलब और उनका इस्तेमाल अलग-अलग भी हो सकता है।

Updated on:
24 Jul 2026 05:12 pm
Published on:
24 Jul 2026 05:12 pm