24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dharmendra Pradhan कितने अमीर हैं? जानिए उनकी प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस और सोना-चांदी की जानकारी

Dharmendra Pradhan Assets: नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विपक्ष के निशाने पर हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके परिवार की कुल संपत्ति 6.38 करोड़ रुपये है, जिसमें बैंक जमा, निवेश, जमीन, मकान, सोना और वाहन शामिल हैं।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 24, 2026

Dharmendra Pradhan Net Worth

Dharmendra Pradhan की फैमिली नेटवर्थ 6.38 करोड़ रुपये है। (PC: AI)

CJP Protest: NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली से शुरू हुआ Gen Z Protest अब कई राज्यों तक पहुंच चुका है। विपक्षी दलों और कुछ फिल्मी हस्तियों के समर्थन से आंदोलन और बड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की है। हालांकि, सरकार के भीतर तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का शीर्ष नेतृत्व फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान को इस पूरे मामले के लिए जिम्मेदार नहीं मानता। इसी वजह से उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान कितने अमीर हैं।

परिवार की कुल संपत्ति 6.38 करोड़ रुपये

चुनावी हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान के पूरे परिवार की कुल संपत्ति करीब 6.38 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मेंद्र प्रधान की सालाना आय 12.74 लाख रुपये रही। वहीं उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की आय 49 लाख रुपये दर्ज की गई। उनकी बेटी नैमिषा प्रधान की आय इसी अवधि में 4.6 लाख रुपये रही।

किसके नाम कितनी संपत्ति?

  • धर्मेंद्र प्रधान ने अपने हलफनामे में 1.39 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 92 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उन पर करीब 32 लाख रुपये की देनदारी भी है। इस तरह उनकी नेटवर्थ 1.99 करोड़ रुपये बताई गई है।
  • उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर के पास 2.95 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज भी दर्ज है। इत तरह उनकी कुल संपत्ति 4.12 करोड़ रुपये बतायी गई।
  • हलफनामे में नैमिषा प्रधान (डिपेंडेंट-1) की कुल नेटवर्थ 25 लाख रुपये बतायी गई। यह पूरी तरह चल संपत्ति है।
  • निशांत प्रधान (डिपेंडेंट-2) की कुल संपत्ति 1.62 लाख रुपये बताई गई। यह पूरी तरह चल संपत्ति है।

कितना है कैश, बैंक बैलेंस और इन्वेस्टमेंट

हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान के पास 35 हजार रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 40 हजार रुपये नकद हैं। उनके दोनों बच्चों के पास क्रमशः 10 हजार और 7 हजार रुपये नकद बताए गए।

परिवार के बैंक खातों, एफडी, पीपीएफ और अन्य वित्तीय जमा की कुल राशि करीब 2.47 करोड़ रुपये है। इसके अलावा परिवार ने 80.40 लाख रुपये म्यूचुअल फंड में निवेश किए हैं। बीमा पॉलिसियों में भी करीब 67.72 लाख रुपये लगाए गए हैं।

कितना है कर्ज और किसे दिया है उधार?

धर्मेंद्र प्रधान ने पंजाब नेशनल बैंक और आईडीबीआई बैंक से लिए गए करीब 31.38 लाख रुपये के कर्ज की जानकारी हलफनामें में दी है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी को 10 लाख रुपये, अपने पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान को 5 लाख रुपये, माधुरी ठाकुर को 5 लाख रुपये और डॉ. मंजूरी ठाकुर को 2 लाख रुपये व्यक्तिगत ऋण के रूप में दिए हैं। इस तरह व्यक्तियों को दिए गए कुल ऋण 22 लाख रुपये हैं और कुल देनदारी 53.38 लाख रुपये तक पहुंचती है।

धर्मेंद्र प्रधान के पास कितनी है प्रॉपर्टी

धर्मेंद्र प्रधान के पास ओडिशा में 12 लाख रुपये की कृषि भूमि और 20.50 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि है। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 1.98 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्तियां हैं। इनमें गाजियाबाद के इंदिरापुरम और भुवनेश्वर में स्थित फ्लैट शामिल हैं।

सोना-चांदी और कारें

धर्मेंद्र प्रधान के पास 2011 मॉडल की होंडा सिटी कार है। उनकी पत्नी के नाम पर कई कमर्शियल व्हीकल दर्ज हैं। हलफनामे के मुताबिक उनके पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी भी है, जिनकी 2024 के अनुसार अनुमानित कीमत करीब 13.5 लाख रुपये है।

जून 2024 से हैं शिक्षा मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन है। केंद्र सरकार में उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया था। धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी का नाम मृदुला ठाकुर है। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।