24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel की कीमतों में हो सकता है इजाफा, Crude Oil पहुंचा 100 डॉलर के पार, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

Crude Oil Price: अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार 13 दिनों से जारी हमलों के कारण ब्रेंट क्रूड के दाम 100 डॉलर पार चले गए हैं। इसी बीच BPCL का कहना है कि यदि क्रूड के दामों में और तेजी आती है तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Update In Jaipur City

Petrol Diesel के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 24 July 2026: मिडिल ईस्ट में हो रहे संघर्ष के कारण लगातार क्रूड के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गुरुवार रात को 100 डॉलर पार चली गई। अमेरिका लगातार 13 वें दिन ईरान पर हमले कर रहा है और दोनों देशों के बीच बातचीत की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में BPCL का कहना है कि क्रूड ऑयल की मौजूदा कीमतों के असर से पेट्रोल और डीजल के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही समुद्री रास्तों में रूकावटों के कारण कच्चा तेल भारत तक पहुंचाने का खर्च भी बढ़ने की आशंका है।

Crude Oil के दाम 100 डॉलर पार

गुरुवार रात में ब्रेंट क्रूड के दाम 101 डॉलर को पार करने के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर ब्रेंट क्रूड के दाम 100.82 डॉलर पर ट्रेड करते दिखे। इस हफ्ते इसमें करीब 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, WTI क्रूड के दाम रात में 93 डॉलर को पार कर चुके थे, जो अब 92.16 डॉलर पर ट्रेड करते दिखे।

बढ़ानी पड़ सकती है Petrol Diesel की रेट

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के डायरेक्टर (फाइनेंस) वेट्सा रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आता है तो पट्रोल-डीजल की रिटेल प्राइस को बढ़ाया जा सकता है। उनके मुताबिक जब क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाता है तो कंपनी की बैलेंस शीट पर दबाव बढ़ता है।

24 जुलाई को भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.51₹99.82
मुंबई₹111.21₹97.83
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹102.12₹95.56
बेंगलुरु₹110.44₹98.39
भुवनेश्वर₹108.85₹100.56
चंडीगढ़₹101.51₹89.47
हैदराबाद₹115.73₹103.82
जयपुर₹113.50₹98.50
लखनऊ₹101.89₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

समुद्री मालभाड़ा भी बढ़ सकता है

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हमला किया, जिससे तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसके बाद एशियाई खरीदार सऊदी अरब से आने वाले कच्चे तेल को स्वेज नहर और अफ्रीका के रास्ते मंगाने पर विचार कर रहे हैं। इक्रा लिमिटेड में कॉर्पोरेट रेटिंग्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत वशिष्ठ ने कहा कि यदि यात्रा का समय दो हफ्ते भी बढ़ता है तो सऊदी अरब से क्रूड ऑयल इंपोर्ट के लिए शिपिंग फ्रेट रेट 50 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।