24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Infosys Share Price 24th July: पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ने के बाद भी क्यों गिरा इन्फोसिस का शेयर? जानें इस बिकवाली की वजह

Infosys Q1 Result 2026: कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद शुक्रवार को शेयर में 2.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर में गिरावट की मुख्य वजह ग्रोथ के पूर्वानुमानों को कम करना है।
2 min read
Google source verification
Infosys Share Price Fall Reason

Infosys के शेयर में गिरावट आई। (फोटो: Freepik)

Infosys Share Price Fall Reason: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट का माहौल है। इस गिरावट के बीच मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी (IT) कंपनी इंफोसिस (Infosys) के शेयर भी टूट गए। सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर एनएसई पर यह शेयर 2.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1022 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। दरअसल कंपनी ने कल जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे और नतीजों के साथ ही उसने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ के पूर्वानुमानों (Guidance) को कम कर दिया है। इसके अलावा उसने नए CEO की घोषणा भी की है।

इंफोसिस (Infosys Share Price)

सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर यह शेयर एनएसई पर 2.43 फीसदी या 25.40 रुपये की गिरावट के साथ 1,022 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

पैरामीटरपरफॉर्मेंस
1 सप्ताह का रिटर्न (1W)-5.28%
1 महीने का रिटर्न (1M)-1.70%
1 साल का रिटर्न (1Y)-33.10%
मार्केट कैप₹4,21,257.83 करोड़
52 सप्ताह का उच्च स्तर (52-Week High)₹1,728.00(03 फरवरी 2026)
52 सप्ताह का निचला स्तर (52-Week Low)₹982.40(01 जुलाई 2026)

नेट प्रॉफिट में आया उछाल

कंपनी ने जून तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी की जानकारी दी। यह मुनाफा 7,769 करोड़ रुपये है जो पिछले साल इसी अवधि में 6,921 करोड़ रुपये था। हालांकि, मार्च तिमाही के मुकाबले इसके नेट प्रॉफिट में 8.6 फीसदी की गिरावट आई है।

रेवेन्यू में हुई अच्छी बढ़ोतरी

कंपनी के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। जून तिमाही में 48,211 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाता है। बात करें तिमाही आधार पर तो इसके रेवेन्यू में 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के हिसाब से, रेवेन्यू में साल दर साल 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

कंपनी के शेयर में गिरावट क्यों आई?

शेयर के गिरने की मुख्य वजह FY27 के लिए गाइडेंस कम करना माना जा रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू आउटलुक में बदलाव किया है। दरअसल, कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 1.5 से 3 फीसदी के दायरे में सीमित कर दिया है, जबकि पिछली तिमाही के नतीजों के समय यह दायरा 1.5 - 3.5 फीसदी बताया गया था।

ब्रोकरेज फर्म की राय

कंपनी के नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है। साथ ही टार्गेट प्राइस को 1,170 रुपये बताया है जो 12 फीसदी की बढ़त की संभावना को दिखाता है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए प्रति शेयर कमाई (EPS) का अपना अनुमान करीब 2 फीसदी घटा दिया है।

कंपनी को मिला नया CEO

तिमाही नतीजों के साथ ही इंफोसिस ने आशीष कुमार दास को कंपनी का CEO-डेजिग्नेट नियुक्त करने की घोषणा की। वे 1 अप्रैल, 2027 से पांच साल के कार्यकाल के लिए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)