लाइफस्टाइल

Uttar Pradesh Shopping:  इत्र, चूड़ी, बिंदी से लेकर चिकनकारी तक: जानिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए क्या मिलता है खास

Famous Items from Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सिर्फ घूमने या खाने-पीने के लिए ही नहीं, बल्कि इत्र, चिकनकारी, बिंदी और चूड़ियों के लिए भी मशहूर है। ऐसे में अगर आप यूपी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो इन फेमस चीजों की खरीदारी कर अपने ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।
2 min read
Jul 23, 2026
Lucknow Chikankari, Kannauj Attar
Uttar Pradesh Famous Shopping/ image credit instagram /uttarpradeshtourism

Uttar Pradesh Famous Shopping: घूमने का मजा तभी पूरा होता है, जब वहां की यादों के साथ कुछ ऐसी चीजें भी घर लाई जाएं जो उस जगह की पहचान हों। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां बताए गए महिलाओं के श्रृंगार से जुड़े फेमस शहरों की मशहूर चीजें खरीद सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश सिर्फ अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए खास पारंपरिक चीजों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश घूमने जा रही हैं, तो यहां मिलने वाली खास चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं।


कन्नौज से खरीदें इत्र


अगर आपको खुशबू पसंद है, तो आप कन्नौज में मिलने वाले इत्र खरीद सकती हैं। दरअसल, कन्नौज को भारत की "परफ्यूम सिटी" भी कहा जाता है। यहां सदियों पुराने तरीके से बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक इत्र तैयार किए जाते हैं। गुलाब, चमेली, केवड़ा, चंदन और कई तरह की खुशबुओं वाले इत्र यहां आसानी से मिल जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे में आप अपनी उत्तर प्रदेश की यात्रा की यादों को हमेशा ताजा बनाए रखने के लिए यहां से इत्र खरीद सकती हैं।


लखनऊ से खरीदें चिकनकारी


लखनऊ की चिकनकारी पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरत हाथ की कढ़ाई के लिए मशहूर है। कुर्ती, साड़ी, दुपट्टा, सूट और टॉप जैसी कई चीजों पर की गई चिकनकारी बेहद हल्की, आरामदायक और स्टाइलिश होती है। अगर आप ऐसे कपड़े खरीदना चाहती हैं जिन्हें सालों तक पहन सकें, तो चिकनकारी के कपड़ों की खरीदारी यहां से कर सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न, दोनों तरह के लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती है।


बलिया की बिंदी


बलिया अपनी रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइन वाली बिंदियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको हर ड्रेस, हर मौके और हर स्टाइल के हिसाब से बिंदियां मिल जाएंगी। अगर आप अपनी पारंपरिक ड्रेस को थोड़ा और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो बलिया से बिंदियों की खरीदारी कर सकती हैं।


फिरोजाबाद की चूड़ियां


चूड़ियों की बात करते ही फिरोजाबाद का नाम सबसे पहले आता है। फिरोजाबाद की कांच की चूड़ियां अपनी चमक, रंगों और बेहतरीन कारीगरी के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। चाहे शादी हो, त्योहार हो या रोजमर्रा का पहनावा, यहां की चूड़ियां हर मौके पर आपके लुक में चार चांद लगा देती हैं।

Updated on:
23 Jul 2026 10:15 am
Published on:
23 Jul 2026 10:15 am