लाइफस्टाइल

Vande Bharat Worms in Dahi : वंदे भारत में Amul के दही में निकले कीड़े, खराब दही को पहचानने का और क्या है तरीका, जानिए

Vande Bharat Worms in Dahi : वंदे भारत ट्रेन में यात्री के खाने में दही परोसी गई थी जिसमें कीड़े निकले। इसके बाद मामले को देखते हुए भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) पर 10 लाख रुपए और सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। आइए, खराब दही को पहचानने के अन्य लक्षण भी जान लेते हैं।

2 min read
Mar 26, 2026
वंदे भारत में दही से निकले कीड़े | Photo - Indian Railway

Vande Bharat Worms in Dahi : वंदे भारत ट्रेन में यात्री के खाने में दही परोसी गई थी जिसमें कीड़े निकले। ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि दही में कीड़े चल रहे हैं। इसके बाद मामले को देखते हुए भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) पर 10 लाख रुपए और सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। लेकिन, सिर्फ कीड़े पड़ना ही खराब दही के लक्षण नहीं होते।

आइए, खराब दही को पहचानने के अन्य लक्षण भी जान लेते हैं ताकि कभी गलती से "जहरीली दही" ना खा लें।

ये भी पढ़ें

Rail Ticket Cancellation New Rules: अब ट्रेन टिकट कैंसिल करना पड़ेगा महंगा? 1 अप्रैल से बदल रहे नियम

वंदे भारत ट्रेन में दही में कीड़े का मामला

वंदे भारत ट्रेन में दही में कीड़े का मामला 15 मार्च 2026 का बताया जा रहा है। भारतीय रेलवे की X पोस्ट की जानकारी के मुताबकि, ट्रेन संख्या 21896 (पटना - टाटानगर वंदेभारत एक्सप्रेस) में ये घटना घटी। यात्री की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईआरसीटीसी पर 10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। साथ ही रेलवे ने ये भी कहा है कि यात्री की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। इसलिए, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हुए एक्शन लिया है।

Dahi Expiry | पैक दही को खाने से पहले एक्सपायरी डेट चेक करें

किसी भी पैक चीज पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। आपको खाने वाली चीजों की एक्सपायरी डेट को सबसे पहले चेक करना चाहिए। अगर वो मिट गया है या नहीं दिख रहा है तो पैकेट को वापस करना चाहिए।

Dahi kharab hone ke lakshan | खराब दही को ऐसे पहचानें

डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक) ने पत्रिका को बताया है कि बिल्कुल दही खराब होती है। कई बार दही में कीड़े ना भी पड़ें तो भी दही खराब हो सकती है। अगर दही से तेज गंध, अधिक खट्टापन, कालापन आदि दिख रहा है तो उसका सेवन ना करें। ये विषाक्त दही नुकसान पहुंचा सकती है।

कितनी पुरानी दही का सेवन करें?

अगर आप रूम टेंपरेचर पर घर पर जमी दही रखते हैं तो उसको 2 दिन में खत्म करें। इसके अलावा अगर आप उसको फ्रीज में रखकर यूज कर रहे हैं तो 4-5 दिन तक दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी दही में फफूंद लग जाते हैं। कई बार वो नंगी आंखों से नजर नहीं आते हैं। इस तरह की दही का सेवन करना पेट के लिए सही नहीं होता है।

Also Read
View All

अगली खबर