Veer Savarkar Punyatithi 2026 Quotes, Messages and Images: वीर सावरकर एक महान क्रांतिकारी, इतिहासकार, समाज सुधारक, विचारक और साहित्यकार थे। 26 फरवरी 1966 को इस महान क्रांतिकारी का निधन हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर लोग उन्हें याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Veer Savarkar Punyatithi 2026 Quotes, Messages and Images: वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था। बचपन से ही वे पढ़ाई में तेज और होशियार थे, और छोटी उम्र में ही कुछ कविताएं भी लिखीं। आजादी की लड़ाई में योगदान देने के लिए उन्होंने ‘मित्र मेला’ नाम की एक गुप्त सोसायटी बनाई। पूरा जीवन उन्होंने स्वराज्य की प्राप्ति और देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। वे एक महान क्रांतिकारी, इतिहासकार, समाज सुधारक, विचारक और साहित्यकार थे। 26 फरवरी 1966 को इस महान क्रांतिकारी का निधन हुआ। इसलिए हर साल वीर सावरकर पुण्यतिथि पर लोग उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। आज हम इस स्टोरी में उनके कुछ प्रसिद्ध कोट्स के साथ फोटो और संदेश शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर साझा कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।