
Fridge Storage Mistakes: सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए लोग उन्हें फ्रिज में रखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे जल्दी खराब हो सकती हैं या उनका स्वाद, टेक्सचर और क्वालिटी बदल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी सब्जियां और खाने की चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
आलू और प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। प्याज फ्रिज में रखने से नरम हो सकता है। वहीं कटा हुआ प्याज फ्रिज में रखने से उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। साथ ही उसकी गंध फ्रिज में रखी दूसरी चीजों तक फैल सकती है। इसलिए प्याज को धूप से दूर, खुली हवा वाली जगह पर रखें। इसके साथ ही आलू और प्याज को एक साथ भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस आलू को जल्दी खराब और अंकुरित कर सकती है।
टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका स्वाद, खुशबू और टेक्सचर बदल सकता है। इसलिए टमाटर को रूम टेम्परेचर पर रखना बेहतर माना गया है।
खीरे को फ्रिज में रखने से वह नरम पड़ सकता है और गलने लग सकता है। इसके अलावा इसे केला, टमाटर या खरबूजे से भी यह जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए इसे अलग टोकरी में रखना चाहिए।
शिमला मिर्च को कम तापमान पर रखने से उसकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है और उसका कुरकुरापन खत्म हो जाता है। इसलिए इसे फ्रिज में रखने से बचने से बचना चाहिए।
तुलसी के पत्तों को फ्रिज में रखने से वे काले पड़ सकते हैं और उनका रस कम हो सकता है। इसलिए अगर दो-तीन दिन तक इस्तेमाल करना हो तो उन्हें पानी में रखकर रखें।
अदरक और बैंगन को फ्रिज में ज्यादा देर रखने से उनका मॉइश्चर कम हो जाता है और वे जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए इन्हें ज्यादा दिनों तक फ्रिज में रखने से बचें।
सब्जियों के साथ ही ब्रेड को भी फ्रिज में रखने से वह ड्राई होने के साथ जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए ब्रेड को ज्यादा दिनों तक फ्रिज में न रखें।
शहद को फ्रिज में रखने से वह ज्यादा गाढ़ा हो सकता है। इसलिए इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। शहद को सामान्य रूम टेम्परेचर पर, धूप से दूर और ठंडी जगह पर रखें।