Venezuela Crisis News : वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका की कोर्ट में पेश किए गए। कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच युद्ध छिड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि वॉर छिड़ी तो वेनेजुएला की कितनी सुंदर चीजें तबाह हो सकती हैं जिसके लिए वो जाना जाता है (Venezuela famous things)।
Venezuela Crisis News : वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अमेरिका की गिरफ्त (US Strikes Venezuela) में हैं। उनको अमेरिका की कोर्ट में पेश किया गया जहां वो फफक पड़े। बता दें, अमेरिका ने शनिवार को उनके घर से उठा लिया था। इसके बाद वेनेजुएला में युद्ध जैसी स्थिति बनती दिख रही है। अगर युद्ध होता है तो वहां की 'स्वर्ग' जैसी चीजें तबाह हो सकती है। वेनेजुएला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संपदा से संपन्न देश है। तेल से लेकर चॉकलेट तक वहां से आते हैं। आइए, जानते हैं कि वेनेजुएला में क्या-क्या खास है-
हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ा नहीं है। पर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद से स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही है। कई राजनीतिक जानकार युद्ध जैसी स्थिति बता रहे हैं। अब पूरे देश की नजर अमेरिका के अगले स्टेप को लेकर बनी है।
दुनिया की सबसे सुंदर महिलाएं इस देश में पाई जाती हैं। इसलिए इसे "दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का देश" कहा जाता है। इस देश में ब्यूटी पेजेंट्स का बहुत क्रेज है। इस देश ने 6 बार मिस यूनिवर्स और 6 बार मिस वर्ल्ड सहित कई अन्य ब्यूटी पेजेंट्स अपने नाम किए हैं।
वेनेजुएला की स्थिति दुनिया में सबसे अनोखी है। यह देश प्राकृतिक संसाधनों के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। यहां सबसे बड़ा तेल भंडार है। कच्चा तेल (Crude Oil) का भंडार लगभग 303 बिलियन बैरल बताया जाता है। आप इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि यह सऊदी अरब और ईरान से भी अधिक है।
इसके अलावा यहा भारी मात्रा में सोना, लोहा, हीरा और बॉक्साइट जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। एक अनुमान के अनुसार, वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों की कुल कीमत 14.3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक रूप से वेनेजुएला गरीब देश है। यहां लगभग 82% से 90% आबादी गरीबी में जीवन जी रही है। इतना ही नहीं इनमें से आधे से अधिक लोग 'अत्यधिक गरीबी' (Extreme Poverty) का सामना कर रहे हैं। वहीं, पिछले 10 सालों में वेनेजुएला की जीडीपी में लगभग 80% की गिरावट दर्ज की गई है।
वेनेजुएला में दुनिया का सबसे ऊंचा जलप्रपात (waterfall) स्थित है, जिसे एंजेल फॉल्स (Angel Falls) कहा जाता है। इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं, ये न्यूयॉर्क के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग 10 गुना और पेरिस के एफिल टावर से करीब 3 गुना ऊंचा है।