लाइफस्टाइल

Vitamin B12 rich vegetarian foods: विटामिन B12 की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 शाकाहारी चीजें

Vitamin B12 rich vegetarian foods: विटामिन B12 की कमी होने पर शरीर में थकान, कमजोरी और ध्यान में कमी हो सकती है। शाकाहारी लोगों को इसे पूरा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यहां जानिए 5 ऐसी शाकाहारी चीजें जो विटामिन B12 से भरपूर हैं।

2 min read
May 30, 2025
Vitamin B12 rich vegetarian foods प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Vitamin B12 rich vegetarian foods: अगर आप शुद्ध शाकाहारी हैं और लगातार थकान या ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता तो इसकी वजह विटामिन B12 की कमी हो सकती है। ये एक जरूरी विटामिन है जो शरीर में खून बनाने, नर्वस सिस्टम को सही रखने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

मांसाहारी चीजों में तो Vitamin B12 भरपूर मिलता है, लेकिन शाकाहारी लोगों के लिए ये कमी का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में जिन्हें आप अपने खाने में शामिल कर विटामिन B12 की कमी को दूर कर सकते हैं।

विटामिन बी 12 शरीर के लिए क्यों है जरूरी

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये खून बनाने, दिमाग और नसों को सही तरह से काम करने में मदद करता है। अगर इसकी कमी हो जाए तो थकान, चक्कर, कमजोरी और याददाश्त से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, जब हम विटामिन B12 से भरपूर चीजें खाते हैं तो हमारे पेट में मौजूद इंट्रिन्सिक फैक्टर नाम का एक खास प्रोटीन इसे पचाने में मदद करता है। ये प्रोटीन B12 से जुड़कर उसे खून और शरीर की कोशिकाओं में पहुंचाता है।

1. दूध और दूध से बनी चीजें

दूध शाकाहारियों के लिए विटामिन B12 का एक अच्छा स्रोत है। रोजाना एक या दो गिलास दूध पीने से शरीर को जरूरी मात्रा में B12 मिल सकता है। इसके अलावा दही और पनीर में भी विटामिन B12 मौजूद होता है। नाश्ते या रात के खाने में दूध और दही को शामिल करना फायदेमंद रहेगा।

2. फोर्टिफाइड अनाज और ओट्स

आजकल बाजार में कई तरह के नाश्ते के सीरियल और ओट्स उपलब्ध हैं। जिनमें विटामिन B12 को कृत्रिम रूप से मिलाया गया होता है। इन्हें "फोर्टिफाइड" उत्पाद कहा जाता है। शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो दूध या दही नहीं लेते।

3. सोया मिल्क और प्लांट-बेस्ड दूध

जिन लोगों को दूध नहीं पचता या जो पूरी तरह वेगन हैं, उनके लिए सोया मिल्क या बादाम, नारियल और ओट्स से बने दूध बेहतर विकल्प हैं। बाजार में ऐसे कई प्लांट-बेस्ड दूध मिलते हैं जिनमें B12 मिलाया गया होता है। इनका सेवन सुबह के नाश्ते या शाम के समय किया जा सकता है।

4. मशरूम

शिटाके और पोर्टोबेलो मशरूम में थोड़ी मात्रा में विटामिन B12 पाया जाता है। हालांकि ये मात्रा बहुत अधिक नहीं होती, लेकिन नियमित रूप से सेवन करने से कुछ हद तक फायदा हो सकता है। आप इसे हफ्ते में 2–3 बार खा सकते है। इसके अलावे आप इसे सब्जी बनाकर खा सकते हैं, सूप में डाल सकते हैं या सैंडविच में भरकर खा सकते हैं।

5. न्यूट्रिशनल यीस्ट

न्यूट्रिशनल यीस्ट एक खास किस्म का ड्राई फूड है जिसमें विटामिन B12 से भरपूर होता है। इसे पास्ता, टोस्ट या सब्जियों पर छिड़ककर खाया जा सकता है। इसका स्वाद थोड़ा चीज जैसा होता है जो खाने को टेस्टी भी बना देता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर