Vitamin K: हालांकि विटामिन K की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन सही आहार के माध्यम से इसे शरीर में पर्याप्त मात्रा में लाना संभव है।
Vitamin K: विटामिन K एक आवश्यक पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है। खासकर यह खून का थक्का बनाने, हड्डियों को मजबूत रखने और दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि विटामिन K की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन सही आहार के माध्यम से इसे शरीर में पर्याप्त मात्रा में लाना संभव है। इस लेख में हम जानेंगे कि विटामिन K के फायदे क्या हैं और कौन सी चीजें इसके सेवन के प्रमुख स्रोत हैं।
विटामिन K खून को थक्का बनने (Blood clotting) में मदद करता है ताकि चोट लगने पर खून जल्दी बंद हो सके। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत और दिल को स्वस्थ रखता है।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, विटामिन K शरीर में दो अहम प्रक्रियाओं को संतुलित रखता है। और जब इसकी कमी होती है तो हड्डियों की मजबूती घट जाती है और दिल की धमनियां (Arteries) हार्ड होने लगती हैं।
विटामिन K, D और कैल्शियम का आपस में गहरा संबंध है। विटामिन K Osteocalcin प्रोटीन को एक्टिव करता है, जो कैल्शियम को हड्डियों में जमा करने में मदद करता है। अगर विटामिन K की कमी हो, तो कैल्शियम नसों में जमा हो सकता है, जिससे दिल और हड्डियों की समस्यां बढ़ सकती हैं। अगर आप खून पतला करने की दवा लेते हैं तो ध्यान दें, विटामिन K वाले खाद्य पदार्थ (जैसे स्पिनच, केल, ब्रोकली) को अचानक ज्यादा या कम न करें, इन्हें नियमित रूप से खाएं ताकि INR स्तर स्थिर रहे।
| उम्र | मात्रा |
|---|---|
| जन्म से 6 महीने | 2.0 mcg |
| 7–12 महीने | 2.5 mcg |
| 1–3 साल | 30 mcg |
| 4–8 साल | 55 mcg |
| 9–13 साल | 60 mcg |
| 14–18 साल | 75 mcg |
| वयएडल्ट पुरुष (19 साल और उससे अधिक) | 120 mcg |
| एडल्ट महिलाएं (19 साल और उससे अधिक) | 90 mcg |
| गर्भवती या स्तनपान कर रही किशोरियां | 75 mcg |
| गर्भवती या स्तनपान कर रही महिलाएं | 90 mcg |