लाइफस्टाइल

Washing Machine Mistakes: वॉशिंग मशीन खराब होने का रिस्क और कपड़े भी; इसलिए आज ही छोड़ें ये 5 गलत आदतें  

Washing Machine Laundry Tips: आज की स्टोरी में हम 5 ऐसी टिप्स शेयर कर रहे हैं जिन्हें वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय नहीं करना चाहिए,जिससे कपड़े और मशिन दोनों खराब हो सकते हैं।
2 min read
Jun 23, 2026
Washing Machine Maintenance Guide, Clothes Care Instructions
वॉशिंग मशीन के लिए 5 Clothes Care Instructions | (representative image) image credit gemini

Things To Avoid In Washing Machine: कई बार ऐसा होता है कि कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने के बाद कपड़े तो खराब होते ही हैं, साथ ही मशीन भी खराब हो जाती है। ऐसे में समझ में नहीं आता कि ऐसा क्यों हुआ। इसलिए आज की स्टोरी में हम ऐसी छोटी-छोटी लेकिन जरूरी 5 बातों को बताने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी मशीन के साथ ही महंगे और फेवरेट कपड़ों को खराब होने से बचा सकते हैं।

लेबल चेक करने के बाद ही कपड़ा धोएं

मशीन में कोई भी कपड़ा धोने से पहले उस पर लगे केयर इंस्ट्रक्शन (care instructions) पढ़ने के बाद ही धोना चाहिए। क्योंकि लेदर जैसे कपड़ों को वॉशिंग मशीन में बिना इंस्ट्रक्शन पढ़े धोने से लेदर सिकुड़ सकता है या उसका शेप खराब हो सकता है। इसके साथ ही जींस, जैकेट, बेडशीट या जिन भी कपड़ों में चेन लगी हैं, उन्हें धोने से पहले उनकी जिप बंद करने के बाद ही धोना चाहिए, नहीं तो खुली जिप दूसरे कपड़ों में फंसकर उन्हें फाड़ सकती है।

रंगीन और गंदे कपड़ों का भी रखें ध्यान

अक्सर नए रंगीन कपड़ों को पहले दूसरे कपड़ों के साथ धोने से उनका रंग दूसरे कपड़ों पर लग सकता है, इसलिए ऐसे कपड़ों को अलग धोना चाहिए। इसके साथ ही मशीन में बहुत ज्यादा मिट्टी, रेत या पालतू जानवरों के बालों वाले कपड़ों और कंबलों को मशीन में डालने से पहले अच्छी तरह झाड़ लें या धो लें। वरना यह गंदगी मशीन को खराब कर सकती है और बाकी कपड़े भी ठीक से साफ नहीं होंगे।

फोम पिलो और नाजुक कपड़ों की ऐसे करें सफाई

फोम से बनी चीजों और तकिए जैसी चीजों को मशीन में न धोएं। तेज स्पिन की वजह से फोम फट सकता है या उसका शेप बिगड़ सकता है। इसके साथ ही इसके छोटे-छोटे टुकड़े होकर मशीन के पार्ट्स में फंस भी सकते हैं, इसलिए इन्हें हाथ से धोएं। इसके साथ ही बहुत पुराने या डेलिकेट फैब्रिक वाले कपड़ों को भी मशीन के बदले हल्के डिटर्जेंट से हाथों से धोएं या प्रोफेशनल ड्राई क्लीनर को दें।

कंबल और रजाई जैसी भारी चीजों को न धोएं

अगर आपके कंबल या रजाई का वजन 6.8 किलो से ज्यादा है, तो उसे मशीन में न धोएं। यह वाशिंग मशीन की मोटर और ड्रम पर बहुत ज्यादा दबाव डालता है, जिससे मशीन खराब हो सकती है।

ड्राई क्लीन वाले कपड़ों का रखें खास ख्याल

जिन कपड़ों पर 'Dry Clean Only' लिखा हो, उन्हें मशीन में बिल्कुल न डालें। इससे वो सिकुड़ सकते हैं, उनका रंग उड़ सकता है या वे खराब हो सकते हैं।

Published on:
23 Jun 2026 06:14 pm