
Permanent Makeup Risks: मेकअप करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन कई लोग इससे परहेज करते हैं। सुबह जल्दी में ऑफिस जाने के चक्कर या घर के कामों के बीच रोजाना मेकअप करने का समय नहीं मिल पाता। इसके साथ ही कुछ लोग स्किन खराब होने के डर से भी मेकअप करने से बचते हैं। ऐसे में इन सभी चीजों से बचने के लिए कुछ लोग परमानेंट मेकअप कराना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि परमानेंट मेकअप कराने से पहले इसके क्या फायदे हो सकते हैं, रिस्क क्या हैं और कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, परमानेंट मेकअप को कॉस्मेटिक टैटू या माइक्रोपिगमेंटेशन भी कहते हैं। इसमें एक खास मशीन या पेन जैसे टूल से स्किन की ऊपरी परत के नीचे पिगमेंट यानी रंग डाला जाता है, ताकि आईलाइनर, आईब्रो या लिप कलर जैसा लुक बन सके। इसका इस्तेमाल मेकअप के साथ ही कुछ मामलों में स्कार (निशान) हल्के दिखाने, हेयरलाइन को भरा हुआ दिखाने, या सर्जरी और बीमारी के बाद स्किन का रंग वापस जैसा दिखाने की कोशिश के लिए भी किया जाता है।
परमानेंट नाम का मतलब यह नहीं है कि मेकअप हमेशा वैसा ही रहेगा। दरअसल स्किन के सेल्स लगातार बदलते रहते हैं, इसलिए रंग समय के साथ धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। इसलिए कुछ सालों में टच-अप की जरूरत पड़ सकती है।
अगर प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग का समय है, डायबिटीज है या इम्यूनिटी कमजोर है, जिस जगह काम करवाना है वहां स्किन की कोई बीमारी (जैसे एक्जिमा या सोरायसिस) है, खून पतला करने की दवा चल रही है, या आंखों में कोई इन्फेक्शन या दिक्कत है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे कराने के बारे में सोचें। इसके अलावा जिन्हें कमजोर नजर की वजह से मेकअप लगाने में दिक्कत होती है, जिन्हें आम मेकअप प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो जाती है, या जिनके पास रोज मेकअप के लिए बिल्कुल टाइम नहीं होता, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
परमानेंट मेकअप में अगर सुई और बाकी सामान सही तरह से स्टरलाइज न हो, तो गंभीर इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को किसी खास रंग या इंक से एलर्जी हो जाती है। इसके अलावा सूजन और गांठें, रंग बदल जाना जैसी और भी कई परेशानियां हो सकती हैं।
परमानेंट मेकअप कराने से पहले सही एक्सपर्ट चुनने के लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-
परमानेंट मेकअप करवाने के बाद हर एक्सपर्ट के आफ्टरकेयर निर्देश थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए वे जो बताएं, उसे ही फॉलो करें। इसके अलावा आमतौर पर इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-
उम्र के साथ चेहरे की बनावट बदलती है और मेकअप ट्रेंड्स भी बदलते रहते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आज जो ट्रेंड में है, वह कल न रहे, या स्किन एजिंग की वजह से आज जो लुक जैसा दिख रहा है, कुछ साल बाद वैसा न लगे। इसलिए इसे कराने से पहले सोच-समझकर फैसला लें और शुरुआत हल्के और नेचुरल लुक से करें। इसके अलावा ध्यान दें कि इसे हटाने के लिए आमतौर पर लेजर ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें कई सिटिंग लगती हैं।
अगर परमानेंट मेकअप कराने के बाद उस जगह पर बहुत ज्यादा लाली, सूजन या दर्द जो कुछ दिनों में कम न हो, पस या बदबूदार पानी निकलना, बुखार या ठंड लगना, तेज खुजली, दाने या एलर्जी जैसे लक्षण, उभरी हुई गांठें या सख्त निशान, और आंख के आसपास सूजन, देखने में दिक्कत या पलक में कोई बदलाव, इनमें से कुछ भी दिखे, तो बिना देर किए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। परमानेंट मेकअप या त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।