राजस्थान पर्यटन के अनुसार, सर्दियों में यहां हजारों पक्षी बाहर से आते हैं, जिनमें फ्लेमिंगो (Flamingo) सबसे मशहूर हैं। फ्लेमिंगो के अलावा यहां पेलिकन, कूट, ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, सैंडपाइपर और रेडशैंक जैसे कई प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं। पक्षी देखने का सबसे अच्छा टाइम सर्दियों में और सुबह का माना जाता है।